फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vandalism of vehicles parked outside the flat in Modern Valley, firing after entering the house

Mohali News: मॉडर्न वैली में फ्लैट के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़, घर में घुसकर की फायरिंग

Mon, 01 Jan 2024 08:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Mon, 01 Jan 2024 08:37 PM IST
विज्ञापन
Vandalism of vehicles parked outside the flat in Modern Valley, firing after entering the house
फायरिंग में खुद के ही एक सदस्य को लगी गोली, धमकी देते हुए आरोपी फरारथाना सिटी सदर खरड़ ने आठ लोगों को नामजद करने समेत 14 पर दर्ज किया केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। मॉर्डन वैली में 10-12 युवकों ने रंजिशन फ्लैट के बाहर खड़ी कारों के शीशे तोड़ दिए। यही नहीं फ्लैट में रह रहे लोगों को जान से मारने की इरादे से फायरिंग भी की। इस दौरान एक गोली उन्हीं के एक सदस्य को लगी, जिसे वह साथ लेकर वहां से धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोपियों की पहचान आयुष राव, आर्यन बसंत, अंकुश हुड्डा, मनतिम यादव, रोहन चौधरी, साहिल यादव, उज्ज्वल त्यागी, मौंटी के रूप में हुई है। सिटी खरड़ थाना पुलिस ने आठ आरोपियों समेत 6 अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता गौरव वासी जिला रेवाड़ी (हरियाणा) हाल वासी मॉडर्न वैली ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह घड़ूआं स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का छात्र है और दोस्त साहिल और दिलप्रीत सिंह के साथ फ्लैट में किराए पर रह रहा है। 31 दिसंबर की रात वह रोज की तरह करीब 12 बजे खाना खाकर आए। फिर दिलप्रीत सिंह की गाड़ी को फ्लैट से बाहर खड़ी कर अपने-अपने कमरे में चले गए। इतने में उन्हें बाहर तोड़फोड़ की आवाज आई। उन्होंने किचन से खड़े होकर देखा तो आरोपी समेत 5-6 अज्ञात व्यक्तियों ने हाथों में डंडे, बेसबॉल बैट, गंडासे, रिवाल्वर और पिस्टल पकड़ी थी। उन्होंने दिलप्रीत सिंह की गाड़ी समेत एक अन्य गाड़ी में बुरी तरह तोड़फोड़ की। गाड़ियां तोड़ने के बाद वह उसका नाम लेकर कहने लगे कि ‘कुंडी खोल आज तुझे जान से मार देंगे’।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी गेट खोलकर अंदर घुस आए और घर में अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। ऐसे में शिकायतकर्ता व उसके दोस्तों ने किचन के एक कोने में छिपकर जान बचाई। आरोपियों ने डंडे-गंडासों के साथ उनके फ्लैट के शीशे भी तोड़ दिए। उनकी फायरिंग में उनके एक साथी के पेट में गोली भी लगी, जिसे वह संभालते हुए दो गाड़ियों में सवार होकर धमकी देते हुए रफूचक्कर हो गए। शिकायतकर्ता ने कहा कि अगर वह उस समय फ्लैट से बाहर निकलते उसे आरोपी जान से मार देते।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप के एक सदस्य को करवाया था गिरफ्तार
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके ग्रुप के एक सदस्य अर्पण रोहिल ने सितंबर 2023 में जीबी गढ़वा में गोली चलाई थी। इस बारे में उसने पुलिस को बताकर उसे गिरफ्तार करवा दिया था। इस वजह से आरोपी अब उस पर जानलेवा हमला कर अपने दोस्त का बदला लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed