फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vaccination of children of 12 to 14 years in the presence of relatives from today

परिजनों की मौजूदगी में 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण आज से

Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of children of 12 to 14 years in the presence of relatives from today
मोहाली। बच्चों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए देश भर में 16 मार्च से कोरोना टीकाकरण शुरू किया जा रहा है। जिले की तीनोें सब डिवीजनों के मुख्य अस्पतालों में बुधवार को सुबह 9 बजे 12 से 14 साल के बच्चों का कोरोना टीकाकरण शुरू किया जाएगा। इसको लेकर सेहत विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और बच्चों को टीका परिजनों की मौजूदगी में लगाया जाएगा। इसके साथ ही कुछ देर तक बच्चे को डाक्टरों की देखरेख में अलग कमरे में रखा जाएगा, जिससे टीकाकरण के बाद कोई परेशानी बच्चे को होती है तो उसका तुरंत इलाज किया जा सके। दूसरी ओर, सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने शुरू होने वाले इस टीकाकरण अभियान में परिजनों से सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सब डिवीजन खरड़ और डेराबस्सी के सिविल अस्पतालों में बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान बच्चों के साथ उनके परिजन भी आएंगे और डाक्टरों की टीम टीकाकरण करेगी। इस मौके पर जिन बच्चों को टीका लग चुका होगा उन्हें आधे घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में अलग कमरे में रखा जाएगा। जिससे अगर किसी बच्चों को कोई दिक्कत होती है तो उसको दवा दी जाएगी।
विज्ञापन

ढाई महीने में 43 हजार किशोरों को लग चुका टीका
जानकारी के मुताबिक जिले में 15 से 17 साल तक की उम्र वाले किशोरों को कोरोना का टीका लगाने की शुरूआत तीन जनवरी, 2022 से हुई थी। इन ढाई महीनोें के दौरान 43825 किशोर पहली और 20585 दूसरी खुराक ले चुके हैं। जबकि अभी 15 से 17 वर्ष तक की आयु वाले किशोर टीकाकरण करवाने के लिए लगातार सेहत केंद्रों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed