फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Uproar over vacating the showroom, the tenant said - Bouncer was called and beaten and thrown out the goods

शोरूम खाली करवाने पर बवाल, किरायेदार बोला- बाउंसर बुलाकर की मारपीट और सामान बाहर फेंका

Thu, 23 Jul 2020 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Uproar over vacating the showroom, the tenant said - Bouncer was called and beaten and thrown out the goods
मोहाली। फेज-3बी2 की मार्केट में बुधवार को उस समय माहौल गर्मा गया, जब एक शोरूम की पहली मंजिल में स्थित एक सैलून का सामान बाहर निकलवा कर रख दिया। शोरूम मालिक का आरोप था कि किरायेदार सैलून मालिक ने उन्हें किराया नहीं दिया। वहीं, सैलून मालिक का कहना था कि शोरूम मालिक ने बाउंसर बुलाकर उसका सामान बाहर फैंका।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में शिकायत मिलने पर मटौर थाने के एसएचओ राजीव कुमार ने कहा कि उन्हें इस संबंधी सूचना मिली थी कि सैलून का सामान बाहर फेंक कर सैलून मालिक से मारपीट की गई है। उन्होंने कहा कि शहर में इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उन्होंने खुद घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर कहा कि दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक फेज-3बी2 में एक शोरूम मालिक ने बुधवार को किराये पर दिए शोरूम में से किरायेदार सैलून मालिक का सामान बाहर निकलवा दिया और दुकान का कब्जा ले लिया। जबकि किरायेदार सैलून मालिक का कहना है कि शोरूम मालिक कुछ बाउंसरों को लेकर आए थे। जिन्होंने उसके साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया और बाउंसरों ने उसका सारा सामान दुकान से बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने कहा कि सैलून की पूरी फिटिंग और अन्य सामान दुकान में है। उसने आरोप लगाया कि शोरूम मालिक ने उसे कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। उसकी बाजू पर ब्लेड से कट मार दिया। उसने कहा कि मार्च तक का किराया दिया जा चुका है। मार्च महीने के बाद कोरोना महामारी के चलते दुकान बंद थी, अभी कुछ दिन पहले ही दुकान खोली है। उन्होंने कहा कि वह रेंट एग्रीमेंट करवाकर शोरूम का किराया भरने के लिए तैयार था।

वहीं, दूसरी तरफ शोरूम मालिक का कहना है कि उन्होंने शोरूम चलाने वाले से 11 महीने के लिए एग्रीमेंट किया था। इस संबंध में उसे फरवरी में नोटिस भी दिया था। उन्होंने कहा कि सैलून मालिक के आरोप निराधार हैं, उन्होंने दिहाड़ी पर मजदूर बुलाकर शोरूम खाली करवाया है। पुलिस के पास अभी किसी ने केस दर्ज नहीं करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed