फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Uproar in Nayagaon Elderly man diesafter being pushed people protest

नयागांव में हंगामा: धक्का देने से गिरे बुजुर्ग की मौके पर मौत, लोगों ने किया प्रदर्शन; माैके पर पहुंची पुलिस

Tue, 14 Oct 2025 10:04 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 14 Oct 2025 10:04 AM IST
सार

लोगों ने बताया कि राकेश कुमार सोनी दिल का मरीज था और वह धक्का सहन नहीं कर पाया। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में भारी रोष दिखा और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही मुल्लांपुर गरीबदास पुलिस माैके पर पहुंची।

विज्ञापन
Uproar in Nayagaon Elderly man diesafter being pushed people protest
माैके पर माैजूद पुलिस और लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

नयागांव के मुल्लांपुर गरीबदास पुराने बस स्टैंड के पीछे की साइड बने ऑटो और टैक्सी स्टैंड पर सोमवार को मार्केट बंद होने के कारण लोगों की छुट्टी थी। इसलिए कुछ लोग टाइम पास करने के लिए फ्री टाइम में ताश खेल रहे थे। 
विज्ञापन


लोगों के अनुसार पता नहीं किस डिपार्टमेंट का व्यक्ति सिविल ड्रेस में आया और उसने अचानक बुजुर्ग राकेश कुमार सोनी को धक्का दे दिया। धक्का देते ही बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि राकेश कुमार सोनी दिल का मरीज था और वह धक्का सहन नहीं कर पाया। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में भारी रोष दिखा और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही मुल्लांपुर गरीबदास पुलिस माैके पर पहुंची। लोगों की पुलिस के साथ इस घटना को लेकर धक्का-मुक्की भी हुई। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुल्लांपुर एसएचओ ने स्थिति तनावपूर्ण होते देख कहा कि अभी हमारी जांच पड़ताल चल रही है। जैसे ही जांच पूरी होती है, बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed