{"_id":"61eb17d546c39f313f0c22e8","slug":"unknown-set-fire-to-car-in-balongi-people-extinguished-it-by-pouring-water-mohali-news-pkl4398386179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलौंगी में अज्ञात ने कार को लगाई आग, लोगों ने पानी डालकर बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलौंगी में अज्ञात ने कार को लगाई आग, लोगों ने पानी डालकर बुझाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलौंगी में अज्ञात ने कार को लगाई आग, लोगों ने पानी डालकर बुझाई
- कार मालिक की अज्ञात के खिलाफ शिकायत पर बलौंगी पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गांव बलौंगी में वीरवार की रात आदर्श कॉलोनी के ब्लॉक-बी में करीब साढ़े 8 बजे तालाब के पास खड़ी एक मारूति कार को कुछ अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। इस संबंधी कार के मालिक राजेश कुमार और उनकी पत्नी सुनीता ने बताया कि वह करीब 12 साल से बलौंगी में रह रहे हैं। उनका किसी के साथ कोई भी झगड़ा नहीं है। इसके बावजूद वीरवार की रात कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार को आग लगा दी। इस वारदात की सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे तो कुछ व्यक्ति कार पर पानी डालकर आग बुझा रहे थे। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जबकि फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग बुझा दी थी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बलौंगी गांव और कॉलोनी में लगातार वारदातें हो रही हैं और रात के समय तो इलाके में मोटरसाइकिलों पर बड़ी संख्या में युवाओं का ग्रुप हाथों में तलवारें लेकर घूमता है। ऐसे ही युवाओं की ओर से इस तरह की वारदात को अंजाम देकर लोगों में खौफ पैदा किया जा रहा है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि कार को आग लगाने की शिकायत पर अज्ञात पर डीडीआर दर्ज कर ली है और इस वारदात संबंधी जांच की जा रही है।