फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   United Kisan Morcha ends protest by burning effigy of Center at Dappar Toll Plaza

Mohali News: संयुक्त किसान मोर्चा ने दप्पर टोल प्लाजा पर केंद्र का पुतला फूंक खत्म किया धरना

Fri, 23 Feb 2024 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
United Kisan Morcha ends protest by burning effigy of Center at Dappar Toll Plaza
लालड़ू। संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब चैप्टर के आह्वान भाकियू ने वीरवार को अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर दप्पर टोल प्लाजा पर केंद्र का पुतला फूंका और तीन दिन से दिया जा रहा धरना खत्म कर दिया। इस दौरान किसानों ने शाम 6 बजे तक टोल प्लाजा को पूरी तरह टैक्स फ्री रखा।इस मौके पर भाकियू लक्खोवाल के कार्यकारिणी सदस्यों में मनप्रीत सिंह अमलाला, ब्लॉक डेराबस्सी प्रधान करम सिंह बरोली, भाकियू कादियां के ब्लॉक डेराबस्सी के प्रधान राजिंदर सिंह ढोला, भाकियू राजेवाल के ब्लॉक प्रधान करम सिंह कारकौर, कुल हिंद किसान सभा कामरेड शाम लाल हैबतपुर और कामरेड हाकम सिंह ने इससे पहले शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों की शहादत को याद किया और उनकी याद में सतनाम वाहे गुरु गुरबाणी का जाप किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने खनौरी बॉर्डर पर केंद्र के इशारे पर हरियाणा पुलिस द्वारा निहत्थे किसानों पर अंधाधुंध आंसू गैस के गोले और अन्य घातक हथियारों से किसानों पर किए गए अत्याचार और मशीनरी की तोड़फोड़ करने की कड़ी निंदा की। इस मौके पर किसानों ने केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मोदी सरकार का पुतला फूंका। किसान नेताओं ने धरना देर से खत्म करने का कारण संयुक्त किसान मोर्चा भारत की चंडीगढ़ किसान भवन में चल रही बैठक देर से खत्म होना और फैसले का इंतजार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed