फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two youths riding a stolen bike fired at a police employee

Mohali News: चोरी की बाइक पर घूम रहे दो युवकों ने पुलिस कर्मचारी पर की फायरिंग

Wed, 23 Apr 2025 12:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two youths riding a stolen bike fired at a police employee
खरड़। सनी एनक्लेव में दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक पुलिस कर्मचारी पर फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मचारी गौरव कुमार ने इन दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन दोनों बाइक छोड़कर मौके से पैदल ही भाग निकले। यह वारदात सोमवार की देर रात करीब 9:00 बजे सनी एनक्लेव में हुई।
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारी गौरव कुमार खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन में नाइट मुंशी के पद पर तैनात हैं। वह सोमवार को अपनी ड्यूटी पर आ रहा था। गौरव कुमार उस समय सिविल वर्दी में थे। गौरव ने सनी एनक्लेव में बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को संदिग्ध हालत में घूमते देखा तो उसे शक हुआ। उसने मोटरसाइकिल रोककर अपनी पहचान बताकर युवकों से मोटरसाइकिल के कागजात मांगे। मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों ने अचानक रिवाल्वर निकाल ली।
विज्ञापन

उनमें से एक युवक ने पुलिसकर्मी गौरव पर फायर कर दिया। गौरव कुमार संयोगवश इस फायरिंग में बाल-बाल बच गया। उसने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया इसी बीच लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। दोनों युवक बाइक छोड़कर घटना स्थल से भाग निकले। पुलिस द्वारा बाइक की जांच करने पर पता चला है कि यह बाइक मटोर मोहाली से चोरी की गई थी। खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन में इन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed