फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two youths riding a motorcycle tried to snatch a car in broad daylight

Mohali News: मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने दिनदहाड़े किया कार छीनने का प्रयास

Fri, 15 Nov 2024 03:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Two youths riding a motorcycle tried to snatch a car in broad daylight
खरड़। खरड़-लांडरा रोड पर दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार दो सिख युवकों ने एक युवक से उसकी कार छीनने का प्रयास किया। कार चला रहे युवक और उसके छोटे भाई के विरोध करने पर युवकों ने कड़े व किसी नुकीली चीज से उन पर हमला कर दिया। युवक की नाक की हड्डी टूट गई और उसके सिर पर तीन जगह टांके लगे हैं।
विज्ञापन

घायल युवक खुशहाल के पिता संजीव कुमार जो खरड़ के एसडीएम के रीडर हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा खुशहाल और छोटा बेटा श्रेय व बेटी अनाज मंडी रोड पर स्थित शिमला टेलर की दुकान पर कुछ कपड़े आदि लेने गए थे। कपड़े लेकर जब वह वापस लौट रहे थे तो लांडरा रोड पर अंबिका देवी मंदिर से थोड़ा आगे जाने पर पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने माेटरसाइकिल आगे लगाकर उनकी कार को रोक लिया। कार चला रहे खुशहाल को कार से नीचे उतारकर गाड़ी की चाबी मांगने लगे। खुशहाल व साथ बैठे उसके भाई ने जब इनका विरोध किया तो उन्होंने खुशहाल की नाक पर हमला करके घायल कर दिया। इसी दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठी होते देख कर मोटरसाइकिल सवार युवक मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपियों ने अपनी मोटरसाइकिल का नंबर छिपाया हुआ था। इस कारण उसका नंबर नोट नहीं किया जा सका। खुशहाल के छोटे भाई श्रेय ने इस घटना की जानकारी अपने पिता संजीव कुमार को दी। संजीव कुमार ने मौके पर पहुंच कर खुशहाल को सरकारी अस्पताल खरड़ पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव कुमार ने बताया कि मोटरसाइकल सवार आरोपी युवक उसके बेटे खुशहाल की सोने की चेन भी तोड़कर ले गए। घटना की सूचना पाकर खरड़ के तहसीलदार और अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। खरड़ पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed