फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two youths riding a bike snatched the chain of an elderly woman and ran away

Mohali News: बाइक सवार दो युवक बुजुर्ग महिला की चेन झपटकर फरार

Thu, 18 Apr 2024 05:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Two youths riding a bike snatched the chain of an elderly woman and ran away
जीरकपुर। पटियाला रोड पर स्थित शिवा एनक्लेव निवासी एक महिला से बाइक सवार दो झपटमार ढाई तोले की चेन झपटकर फरार हो गए। यह वारदात मंगलवार रात करीब पौने 9 बजे की है जब वर्षा देवी अपने 18 महीने के पोते के साथ पैदल घर जा रही थी। इसकी शिकायत वर्षा देवी के पति देवी चरण शर्मा ने पुलिस को दे दी है। वारदात स्थल के आसपास कोई भी सीसीटीवी न होने के कारण झपटमारों की पहचान नहीं हो पाई है। वर्षा देवी के पति देवी शरण शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात करीब पौने 9 बजे उनकी पत्नी अपने पोते के साथ पैदल घर आ रही थी। जैसे ही वह घर से पास ग्रीस व्यू सोसाइटी-2 के पास कार वाशिंग सेंटर के सामने पहुंची तो पीछे से बाइक पर आए दो युवक उनकी ढाई तोले की चेन झपटकर फरार हो गए। अंधेरे में बाइक का नंबर नहीं देख पाईं। उन्होंने बताया कि चेन की कीमत करीब दो लाख के आसपास है। पुलिस ने झपटमारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed