{"_id":"68daf30e444cffd02402e00e","slug":"two-youths-from-jalalabad-arrested-with-355-grams-of-heroin-mohali-news-c-71-1-mli1010-134056-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 355 ग्राम हेरोइन के साथ जलालाबाद के दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 355 ग्राम हेरोइन के साथ जलालाबाद के दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दो युवकों को 355 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को एएनटीएम के इंचार्ज राम दर्शन के नेतृत्व में तैनात टीम ने बलौंगी से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को उस समय काबू किया गया जब वह हेरोइन की सप्लाई देने आ रहे थे। गिरफ्तार आरोपी सुखदेव सिंह सुक्खा और मंदीप सिंह दोनों जलालाबाद निवासी हैं। दोनों के खिलाफ थाना एएनटीएफ में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों से उनके नेटवर्क की पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुखदेव सिंह सुक्खा कैब चलाने का काम करता है। मंदीप जमेटो की नौकरी करता है।
अमृतसर का युवक एक किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार
दूसरे मामले में एएनटीएफ टीम ने अमृतसर निवासी दो युवकों को एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमित निवासी गेट हकिमा अमृतसर के रूप में हुई है। एएनटीएफ की टीम ने इसके साथ एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया है, जोकि नाबालिग बताया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ एएसआई मनोज कुमार के बयान पर थाना एएनटीएफ में मामला दर्ज किया है।