फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two youths abducted and brutally beaten and tortured in an immoral way

- दो युवकों को अगवा कर बेरहमी से पीटकर अनैतिक तरीके से दी यातना

Tue, 13 Sep 2022 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two youths abducted and brutally beaten and tortured in an immoral way
डेराबस्सी। नजदीकी गांव अमलाला निवासी दो युवकों ने जनेतपुर गांव के करीब 15 युवकों पर अपहरण करके बेरहमी से पीटकर अनैतिक तरीके से यातना देने का गंभीर आरोप लगाया है। दोनों युवकों ने कहा कि अपहरणकर्ता युवकों ने मारपीट करते हुए मानवता की सारी हदें पार कर दी और उनके गुप्तांगों में बोतल और रॉड डालकर प्रताड़ित किया। दोनों युवकों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से इनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। वहीं पुलिस इस मामले में कार्रवाई के बजाय मामले में समझौता करवाकर दबाने में लगी है।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती दोनों युवक शमशेर अली और जसबीर खान ने बताया कि शनिवार रात गांव जनेतपुर के 15 युवकों ने उनका अपहरण कर लिया। पहले तो उन्हें आधी रात तक खेतों में बंधक बनाकर पीटा और इसके बाद नेक्टर कारखाने ले गए यहां ट्यूबवेल का काम चल रहा था और यहीं पर उन्हें बंधक बनाकर करीब 15 घंटे रखा। उन्होंने शरीर पर घाव दिखाते हुए कहा कि उन्हें बुरी तरह पीटा गया है। जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिजन तलाश करने लगे और जानकारी पुलिस को दी। इसकी खबर मिलते ही अपहरणकर्ताओं ने उन्हें छोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई के बजाय समझौते के लिए दबाव बना रही है।
विज्ञापन

आरोपियों पर होगी उचित कार्रवाई
डेराबस्सी थानाध्यक्ष जसकंवल सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने मामले पर पर्दा डालते हुए बार-बार पूछने पर कोई जानकारी नहीं दी। इस मामले में डीएसपी डेराबस्सी हरविंदर सिंह खैरा ने कहा कि इस मामले में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच करके आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed