{"_id":"6043eaed8ebc3ec4965b26d6","slug":"two-women-came-to-the-house-on-the-pretext-of-seeking-work-and-escaped-after-stealing-jewelry-mohali-news-pkl4062637101","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम मांगने के बहाने घर में आईं दो महिलाएं गहने चुराकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम मांगने के बहाने घर में आईं दो महिलाएं गहने चुराकर फरार
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर में फ्लैटों में काम मांगने के बहाने सोने के गहनों पर हाथ साफ करने वाला गिरोह सक्रिय हैं। स्वास्तिक विहार सोसायटी के एक घर में दो महिलाओं ने खुद को मां-बेटी बताकर काम मांगने के बहाने प्रवेश किया। इसके बाद घर में रखे पांच तोले सोने के गहने चोरी करके फरार हो गईं। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
दीपिका निवासी मकान नंबर-203 ग्रीन व्यू हाइट्स स्वास्तिक विहार ने पुलिस को बताया कि 28 फरवरी को सुबह करीब साढ़े 8 बजे वह घर पर थीं। इस दौरान दो महिलाएं उसके घर आईं और कहने लगीं कि हम घर की साफ-सफाई का काम करती हैं और हमें काम की जरूरत है, उन्हें काम पर रख लें। दीपिका ने उन्हें कल आने को कहा तो दोनों महिलाओं ने उसे अपना काम चेक करवाने की जिद्द की। थोड़ी देर काम करने के बाद एक महिला पहले चली गई और दूसरी ने उससे पानी मांगा और वह भी उसे सुबह आने की बात कहकर चली गई। जब शाम को उसने अपनी अलमारी देखी तो उसमें से 5 तोले सोने के गहने दो चूड़ियां, दो अंगूठियां व सोने के लॉकेट शामिल थे।
25 फरवरी को भी हुई थी चोरी की वारदात
25 फरवरी को भी दो महिलाएं ऐसे ही खुद को मां -बेटी बताकर वीआईपी रोड स्थित मोना ग्रीन सोसायटी से करीब 100 तोले सोना लेकर फरार हो गई थीं। अभी पहला मामला सुलझा नहीं और एक और वारदात ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए। पुलिस के पास पहली व दूसरी वारदात को अंजाम देने वाली दोनों महिलाओं की सीसीटीवी फुटेज मौजूद है लेकिन, हैरानी की बात है कि यह घटना पहली घटना से मात्र चार दिन बाद हुई थी और पुलिस बदनामी के डर से अब तक पीड़ित परिवारों को हमदर्दी के तौर पर सिर्फ कार्रवाई करने का आश्वासन देती रही। हालांकि पुलिस ने इस मामले में वारदात के 6 दिन बाद दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
चोरी करने वाली दोनों महिलाओं ने अपना नाम सुनीता व मीनू बताया था। शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों महिलाओं की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है।
-सुखदेव सिंह, जांच अधिकारी थाना जीरकपुर