फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two snatchers who were running away with lottery tickets were chased and caught, beaten severely

Mohali News: लॉटरी टिकट लेकर भाग रहे दो झपटमारों को पीछा कर पकड़ा, जमकर की धुनाई

Fri, 23 Feb 2024 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two snatchers who were running away with lottery tickets were chased and caught, beaten severely
मोहाली। फेज-1 से बंपर लॉटरी का टिकट झपटकर भाग रहे बाइक सवार दो युवकों को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया, फिर उनकी जमकर धुनाई की। पिटाई के दौरान जैकेट फटा तो पता चला झपटमारों में से एक होमगार्ड का जवान है। दोनों को भीड़ ने इतना पीटा कि उनके मुंह से खून बहने लगा। बाद में पुलिस बुलाकर दोनों को उनके हवाले कर दिया। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लॉटरी स्टॉल लगाने वालों का कहना है कि शहर में बंपर लॉटरी का टिकट लेकर भागने वाला गिरोह कुछ दिनों से सक्रिय है। लोहड़ी के बाद से कई स्टॉल से गिरोह के सदस्य बंपर लॉटरी का टिकट लेकर भाग चुके हैं। फेज-1 में लॉटरी का स्टॉल लगाने वाले राजू ने बताया कि वीरवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके स्टॉल पर आए। उनमें से एक स्टार्ट मोटरसाइकिल पर ही बैठा रहा जबकि दूसरा नीचे उतरा और 500 रुपये वाला होली बंपर लॉटरी का टिकट मांगा। राजू ने उसे टिकट दिखाया तो वह उनमें से अपने लिए लकी नंबर छांटने लगा।
विज्ञापन

राजू ने बताया कि उन्होंने युवक को लॉटरी के 11 टिकट दिए थे। इसी बीच अचानक वह भागा और स्टार्ट मोटरसाइकिल पर जाकर बैठ गया। इसके बाद उसके साथी ने बाइक दौड़ा दी। दोनों फेज-2 की तरफ भाग निकले। इतने में राजू ने शोच मचा दिया। शोर सुनकर सामने खड़े दो युवकों ने झपटमारों की बाइक के पीछे अपनी बाइक लगा दी और पीछा शुरू कर दिया। दोनों युवकों ने ज्ञान ज्योति स्कूल के बाहर झपटमारों को घेर लिया। इस बीच राजू समेत अन्य लॉटरी स्टॉल संचालक भी पहुंच गए।
विज्ञापन

भीड़ ने दोनों झपटमारों को पकड़कर उनकी धुनाई शुरू कर दी। इस बीच एक झपटमार की जैकेट फट गई तो पता चला कि वह होमगार्ड का जवान है। इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने दोनों को इतना पीटा कि उनके मुंह से खून बहने लगा। इस बीच सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने दोनों झपटमारों को भीड़ से छुड़ाया और हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने आरोपियों की बाइक भी जब्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने फेज-2 में एक महिला के लॉटरी स्टॉल से दो बार बंपर टिकट झपटकर भाग चुके हैं। महिला के पति व बेटे की हाल ही में मौत हो गई थी। इसी तरह वेरका चौक के पास एक दिव्यांग लॉटरी स्टॉल संचालक से दो बार बंपर टिकट छीना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


कोट्स
मैं फिलहाल कहीं बाहर हूं। मामले को सुबह वेरिफाई किया जाएगा। दोनों युवकों को हिरासत में रखा गया है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। - सुखबीर सिंह, प्रभारी, थाना फेज-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed