फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two snatchers caught with five mobile phones and one scooter

Mohali News: पांच मोबाइल और एक स्कूटी के साथ दो स्नैचर काबू

Sun, 15 Dec 2024 12:38 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sun, 15 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two snatchers caught with five mobile phones and one scooter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लालडू। लैहली पुलिस ने दो स्नैचरों को काबू किया है। स्नैचरों चोरी के पांच मोबाइल और एक स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ काका, गुरुसेवक सिंह उर्फ सेबी निवासी कारकौर थाना डेराबस्सी के तौर पर बताई है।

लैहली चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा ने बताया कि ब्रिजेश कुमार निवासी लैहली झुग्गियां ने शिकायत में बताया कि वह आयुध भंडार दप्पर में अस्थाई कर्मचारी है। ड्यूटी के बाद वह घर जा रहा था, जैसे ही वह दप्पर कालोनी के पास पहुंचा तो स्कूटी सवार दो युवक फोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर दप्पर रेलवे लाइन के पास की नाकाबंदी की थी। इस समय स्कूटी सवार स्नैचर पुलिस को देख जैसे ही भागने लगे तो अचानक स्कूटी से गिरकर एक स्नैचर की टांग टूट गई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ दौरान स्नैचरों के पास से छीने हुए पांच फोन और एक चोरी की स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने दोनों स्नैचरों के खिलाफ मामला दर्ज कर डेराबस्सी कोर्ट में पेश करने पर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed