{"_id":"6a99df5f4745e5ca9a04d9e8","slug":"two-snatchers-arrested-after-fleeing-with-a-15-tola-chain-case-registered-mohali-news-c-71-1-mli1017-146589-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेढ़ तोले की चेन झपटकर भागे दो स्नैचर गिरफ्तार, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डेढ़ तोले की चेन झपटकर भागे दो स्नैचर गिरफ्तार, मामला दर्ज
विज्ञापन
जीरकपुर। लोहगढ़ के सनराइज बाजार में एक महिला से डेढ़ तोले की सोने की चेन झपटकर भाग रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बुधवार शाम करीब सवा छह बजे निर्मल रानी (48) सब्जी खरीदने गई थीं। तभी एक युवक ने उनके गले से चेन झपट ली। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपियों का पीछा किया। मोटरसाइकिल पर भागते समय वे एम केयर अस्पताल के पास वीआईपी रोड पर फिसलकर गिर गए। मौके पर जमा लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और चेन बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियों की पहचान तरनतारन निवासी गुरसेवक सिंह और अमृतसर निवासी आकाशदीप सिंह के रूप में की। पीसीआर टीम उन्हें थाना ले गई। पूछताछ में उन्होंने वारदात कबूल की। शिकायतकर्ता के बयान पर बीएनएस की धारा 304(2) के तहत मामला दर्ज हुआ। एसएचओ जसवीर सिंह तूर ने इसकी पुष्टि की।