फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two smugglers arrested who carrying heroine

मोहाली : कार में ले जा रहे थे हेरोइन, पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

Sat, 24 Apr 2021 02:01 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested who carrying heroine
मोहाली। कोरोना काल में भी नशा तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। वह अब भी लोगों को नशे की होम डिलीवरी कर रहे हैं। नशा तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ऐसे ही आई-20 कार में सवार दो नशा तस्करों को नाके पर गिरफ्तार किया है। इन तस्करों से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इनकी पहचान अश्वनी शर्मा उर्फ आशू निवासी फिरोजपुर और मनप्रीत उर्फ मनी निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ फेज-4 स्थित एसटीएफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि दो नशा तस्कर आई-20 कार में मोहाली के इलाके में हेेरोइन की सप्लाई करने आ रहे हैं। एसटीएफ की टीम ने स्पेशल नाका लगाया और इसी दौरान जब सफेद रंग की आई-20 कार को रोककर तलाशी ली तो दोनों तस्करों से हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद एसटीएफ दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई और केस दर्ज कर लिया। दोनों तस्करों से पूछताछ में पता चला है कि वह दिल्ली से हेरोइन लाकर सप्लाई करते थे। पुलिस उनका पूरा रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed