फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two robbers snatched 4500 rupees from a laborer in Shivalik Vihar

Mohali News: शिवालिक विहार में एक मजदूर से दो लुटेरों ने छीने 4500 रुपये

Sun, 03 Aug 2025 12:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two robbers snatched 4500 rupees from a laborer in Shivalik Vihar
जीरकपुर। शहर में लुटेरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब दिनदहाड़े लोगों के साथ लूटपाट की घटनाएं हो रही है। ऐसी ही एक घटना शनिवार सुबह शिवालिक विहार में हुई। पीड़ित मंतोष पासवान निवासी बिहार, हाल निवासी बिशनपुरा जीरकपुर ने बताया कि वह इंटरलॉक टाइल्स लगाने का काम करता है। सुबह 8:30 बजे शिवालिक विहार में अपने काम पर जा रहा था। जैसे ही वह शिवालिक विहार के गेट नंबर-2 के पास पहुंचा तो दो लड़कों ने उसे रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया और उसकी जेब में रखे 4500 रुपये छीन लिए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों लुटेरे भाग गए। इस घटना की जानकारी अपने साथियों को दी। पीड़ित ने कहा कि वह थाना जीरकपुर के नजदीक ही रहता है। वह शाम को पुलिस को शिकायत करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed