{"_id":"63fd0f6c94eaf3ddcf0d6784","slug":"two-robbers-of-the-gang-who-robbed-the-car-driver-after-beating-arrested-mohali-news-c-16-1-74289-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मारपीट कर कार चालक को लूटने वाले गिरोह के दो शातिर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मारपीट कर कार चालक को लूटने वाले गिरोह के दो शातिर काबू
Tue, 28 Feb 2023 01:45 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
मारपीट कर कार चालक को लूटने वाले गिरोह के दो लुटेरे काबू
- रविवार की रात चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर दिया था वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर रविवार की रात कार चालक के साथ मारपीट करके लूटपाट करने वाले गिरोह के दो लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, घातक हथियार और चोरी हुआ मोबाइल फोन, सोने की चेन और चोरी का ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद कर लिया है। इनकी पहचान वार्ड नंबर 15 लालड़ू निवासी अश्विनी कुमार उर्फ आशु और वार्ड नंबर 14 लालड़ू निवासी सूरज उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीसरा आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
थानाध्यक्ष सिमरजीत सिंह शेरगिल ने बताया कि गौरव शर्मा ने शिकायत दी थी कि वह अपने दोस्त प्रभात को लेकर बलेनो कार से अपने दोस्त के फ्लैट में जीरकपुर जा रहा था। इसी बीच बाइक सवार तीन युवक रास्ते में आ गए और उनकी कार को घेर लिया। जब उसने कार रोकी तो उन्होंने आते ही उससे मारपीट शुरू कर दी और घायल करने के बाद उसके गले से सोने की चेन, दोस्त का पर्स जिसमें 40 हजार रुपये थे, मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए थे। पुलिस ने सोमवार को दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को सोमवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर ले लिया है।