{"_id":"686ac476873f9c8b7d0b8925","slug":"two-persons-arrested-with-28-boxes-of-branded-liquor-mohali-news-c-71-1-spkl1025-130915-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ब्रांडेड शराब की 28 पेटियों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ब्रांडेड शराब की 28 पेटियों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
जीरकपुर। थाना पुलिस ने स्पेशल सूचना के आधार पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब को बाया जीरकपुर से पटियाला होकर फाजिल्का लेकर जा रहे थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 28 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई है। आरोपियों की पहचान रंजीत सिंह निवासी फाजिल्का, राम सिंह निवासी मुक्तसर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना जीरकपुर में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह के बयान पर एक्साइज एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को डेराबस्सी कोर्ट में पेश किया गया है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई शराब ब्रांडेड है जोकि चंडीगढ़ में बिकने योग थी।
जांच अधिकार जसवंत सिंह ने बताया कि वह अपनी पुलिस पार्टी के साथ एयरपोर्ट रोड पर गश्त पर तैनात थे। उसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति चंडीगढ़ से सस्ती शराब लेकर उसे एयरपोर्ट के रास्ते पंजाब लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही पीआर-7 रोड पर नाकाबंदी कर ली। उसी दौरान जब दोनों आरोपी मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें शक के आधार पर काबू किया। जब उनकी गाड़ी की तलाशी ली गई तो पुलिस को 28 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपी पुलिस को पकड़ी गई शराब का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा पाए। पुलिस ने उन्हें काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।