फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two people suspected of dengue died in Mohali, 97 new patients were found, the figure reached 976

मोहाली में डेंगू संदिग्ध दो लोगों की मौत, 97 नए मरीज मिले, संख्या का आंकड़ा 976 पहुंचा

Wed, 13 Oct 2021 01:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two people suspected of dengue died in Mohali, 97 new patients were found, the figure reached 976
मोहाली। वीआईपी जिले में डेंगू संदिग्ध दो लोग मंगलवार को जिदंगी की जंग हार गए, जबकि 97 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या का आंकड़ा 976 पहुंच गया है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि डेंगू से बचने के लिए लोगों को जागरूक होना होगा। सुबह और शाम शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनने चाहिए। जानकारी के मुताबिक जिले मेें डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाके के अलावा शहरी एरिया में डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। मंगलवार को डेंगू संदिग्ध 210 लोगों के सैंपल लिए गए। जबकि 97 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिलेेे में डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 976 पहुंच गई। जबकि नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि फॉगिग और स्प्रे के काम को गंभीरता से लिया जाए और लोगों को डेेंगू की बीमारी के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के इलाके में फॉगिंग आदि को लेकर कोई समस्या है तो वह नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed