फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two people lost their lives in road accidents, accused still absconding

दो लोगों की सड़क हादसों में गई जान, आरोपी अभी फरार

Sat, 22 Oct 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two people lost their lives in road accidents, accused still absconding
मोहाली। सोहाना थाने के अधीन आते इलाके में हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मर्सिडीज कार से टकराया, अस्पताल में तोड़ा दम
पहले मामले में नीटा सभरवाल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अंबाला ने बताया कि उनका बेटा जतिन सभरवाला मोहाली की एक कंपनी में नौकरी करता था। जब वह 12 जुलाई की सुबह अपनी ड्यूटी खत्म करके बाइक पर घर आ रहा था तो हरियाणा नंबर की एक मर्सिडीज कार ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे उनके बेटे की बाइक अनियंत्रित होकर कार की पिछली लाइटों में जा टकराई। इस हादसे में वह गंभीर रूप में घायल हो गया। कार चालक उसे अपनी कार में जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ ले गया। इसके बाद उसकी अस्पताल से छुट्टी हो गई। 18 जुलाई को उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चलते थ्री व्हीलर से गिरकर व्यक्ति की मौत
दूसरे मामले में अमित कुमार निवासी दिल्ली ने शिकायत दी है कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके जीजा राघव कुमार सेक्टर-82 सेक्टर-50 चंडीगढ़ में काम के लिए जा रहे थे। जबकि वह थ्री व्हीलर के पीछे किसी बाइक पर लिफ्ट लेकर जा रहे थे। इस दौरान थ्री व्हीलर चालक ने अचानक से बड़ी तेजी से थ्री व्हीलर मोड़ लिया। इससे उनके जीजा थ्री व्हीलर से नीचे गिर गए। वह जीजा को राहगीरों की मदद से फेज-11 के एक क्लीनिक में ले गए। यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने थ्री व्हीलर चालक अजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है और उसकी तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed