फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two people including a woman were bitten by stray dogs

Mohali News: लावारिस कुत्तों ने महिला सहित दो लोगों को काटा कुत्ते के काटने का घाव ठीक न होने पर वार्ड नंबर चार के विशाल की काटनी पड़ी टांग

Tue, 12 Nov 2024 02:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Two people including a woman were bitten by stray dogs
कुराली। शहर के वार्ड नंबर 1 में लावारिस कुत्ते ने एक महिला समेत दो लोगों को काट लिया, जिनको सिविल अस्पताल लाया गया। इस संबंधी में वार्ड नंबर 1 निवासी रवनीत कौर ने बताया कि वह सुबह सैर करके लौट रही थी तो गली में एक लावारिस कुत्तों ने हमला करके काट लिया। वह बुरी तरह लहूलुहान हो गईं। इसके बाद अस्पताल जाकर उसने उपचार करवाया। इस दौरान यहां लावारिस कुत्तों ने एक वाहन चालक गोबिंद पर हमला कर उसे बुरी तरह से काट लिया। उसने बताया कि टेलीफोन एक्सचेंज के पास लकड़ी फैक्टरी में सामान लेकर आया था और जैसे ही वह गाड़ी से उतरा तो कुत्तों ने उस पर हमला कर काट लिया। शहरवासियों ने जिला प्रशासन व सरकार से कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं शहर के वार्ड नंबर 4 निवासी विशाल को भी लावारिस कुत्तों ने काट लिया था और इलाज के बावजूद घाव ठीक ना होने पर डॉक्टरों को उनकी टांग काटनी पड़ी थी। विशाल ने बताया कि वह प्रेस करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था लेकिन अब वह खड़े होकर प्रेस करने में भी लाचार है। विशाल ने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed