फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two people including a woman arrested with 13 grams of heroin

Mohali News: 13 ग्राम हेरोइन के साथ महिला सहित दो लोग गिरफ्तार

Wed, 28 May 2025 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two people including a woman arrested with 13 grams of heroin
मोहाली। पुलिस ने 13 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों को अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने इन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि गुरजिंदर सिंह उर्फ मंगा से 7.40 ग्राम और श्रेया वर्मा से 5.60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इन दोनों के खिलाफ थाना मटौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना मटौर के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली थी कि गुरजिंदर सिंह उर्फ मंगा निवासी हेठला मोहल्ला सेक्टर-80 मौली बैदवान मोहाली और श्रेया वर्मा निवासी ग्रीन एवेन्यू वार्ड नंबर-1 रायकोट लुधियाना हेरोइन लेने और बेचने के आदी हैं। वे मोहाली क्षेत्र में हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं। वे दोनों गांव मटौर मोहाली में स्थित होटल चंडीगढ़ में कमरा लेकर रह रहे हैं। उनको सूचना के आधार पर काबू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed