फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two people died of corona in the district, 122 new infected were found

जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत, 122 नए संक्रमित मिले

Mon, 07 Feb 2022 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two people died of corona in the district, 122 new infected were found
मोहाली। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 122 नए संक्रमित मिले हैं। इसकी पुष्टि करते हुए डीसी डॉ. ईशा कालिया ने बताया कि जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें एक 62 वर्षीय पुरूष और एक 45 वर्षीय महिला शामिल है। इन दोनों की मौत चंडीगढ़ में अस्पताल में चल रहे इलाज के दौरान हुई है।
विज्ञापन

डीसी डॉ. ईशा कालिया ने बताया कि रविवार को 410 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जिले में अभी तक 94547 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं और इनमें से 91720 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि अभी तक 1135 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार को सेहत विभाग की ओर से 1786 लोगों की सैंपलिंग की गई थी। इनमें से रविवार कोे 122 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जो नए संक्रमित मिले हैं इनमें मोहाली से 56, ढकोली से 27, खरड़ से 15, डेराबस्सी से 9, बूथगढ़ से 5, कुराली से 4, लालड़ू से 3, बनूड़ से 1 केस शामिल है। पीड़ित मरीजों का इलाज डाक्टरों की देखरेख में शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed