फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two patients attacked a security guard at a government drug de-addiction center and fled overnight

Mohali News: सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर रात को दो मरीज भागे

Mon, 22 Sep 2025 11:32 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two patients attacked a security guard at a government drug de-addiction center and fled overnight
मोहाली। सेक्टर-66 स्थित सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल मरीजों ने रविवार रात दो सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर दिया। झगड़े का फायदा उठाकर दो मरीज मौके से फरार हो गए। वारदात रात करीब सवा 12 बजे की बताई जा रही है। एक मरीज ने शौचालय जाने का बहाना लगाया। सिक्योरिटी गार्ड को उन पर शक हुआ तो वह उनके पीछे चला गया। आगे जाकर मरीज ने सिक्योरिटी गार्ड से हाथापाई की और उसको थप्पड़ जड़ दिया। इसी बीच अन्य मरीज भी वहां पहुंचकर उसको पीटने लगा।
विज्ञापन

शोर सुनकर दूसरा सिक्योरिटी गार्ड भी मौके पर पहुंच गया लेकिन मरीजों ने दूसरे सिक्योरिटी गार्ड पर भी हमला कर दिया। इस दौरान नशा मुक्ति केंद्र में अफरा-तफरी मच गई और उनके झगड़े का फायदा उठाकर दो मरीज मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी गार्ड पर पगड़ी ठीक करने वाले लोहे के बाज से हमला किया गया है। घायलों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी जानकारी दी और घायल सुरक्षा कर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन




जब सिक्योरिटी गार्ड व मरीजों में हाथापाई हो रही थी तो दो मरीज तुरंत छत पर चढ़ गए। उन्होंने छत पर चढ़ने के लिए कमरे से बेड लाकर दीवार के साथ लगाया और उसके बाद छत पर पहुंच गए। जब अन्य सिक्योरिटी गार्ड उसको पकड़ने के लिए छप पर चढ़ने लगा तो दोनों मरीजों ने ऊपर से पत्थर मारने शुरु कर दिए। बाद में दोनों मरीजों ने बाहर की तरफ छलांग लगाई और भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले भी 23 मरीज भाग चुके हैं केंद्र से
करीब चार महीने पहले भी नशा मुक्ति केंद्र से 23 मरीज भाग चुके हैं। चार महीने पहले शहर में रात के समय काफी तेज आंधी आई थी। आधे से ज्यादा शहर में बिजली चली गई थी। इसी अंधेरे का फायदा उठाकर मरीज कमरे की खिड़कियां तोड़कर भाग गए थे। उसके बाद भी दो माह पहले तीन मरीजों ने वहां से भागने का प्रयास किया था। उस समय सिक्योरिटी गार्ड ने उनको काबू कर लिया था।



रविवार रात को मरीजों ने सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ मारपीट की गई थी। मरीजों ने सिक्योरिटी गार्ड्स को घेर लिया और इसका फायदा उठा कर वहां से दो मरीज भाग गए। इस बारे में पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। - डॉ. पूजा, इंचार्ज नशा मुक्ति केंद्र सेक्टर-66 मोहाली




अभी इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस कंट्रोल रूम पर मामले की जानकारी मिली थी। मामले को वेरिफाई करवाया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। -पैरी विंकल ग्रेवाल, एसएचओ थाना फेज-11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed