फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two killed, three infected with corona in Mohali

मोहाली में कोरोना से दो की मौत, तीन संक्रमित आए

Sun, 07 Feb 2021 02:23 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two killed, three infected with corona in Mohali
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी से शनिवार को दो और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मौत का आंकड़ा 372 पर पहुंच गया है। वहीं, तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की है कि भले ही कोरोना महामारी का कहर कम हो रहा है। लेकिन जब भी लोग घरों से निकलें तो उन्हें मास्क जरूर पहनना चाहिए या अपने चेहरे किसी कपड़े से जरूर ढकने चाहिए। इसके साथ ही भीड़ वाली जगह पर जाने से बचना चाहिए और सामाजिक दूरी जरूर बनाकर रखनी चाहिए। जानकारी के मुताबिक शनिवार को जिन दो लोगों की कोरोना महामारी की वजह से मौत हु्ई है, उनके बारे में जिला प्रशासन की तरफ से कुछ ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। हालांकि जो नए संक्रमित पाए गए हैं उन लोगों में ढकोली से एक, घडुआं से एक और एक मोहाली शहर का केस है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 19599 केस सामने आ चुके हैं। वहीं, इनमें से 18775 लोग ठीक हुए हैं और अभी जिले में 452 सक्रिय केस रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed