फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two killed in three road accidents, one in critical condition

तीन सड़क हादसों में दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Fri, 12 Jun 2020 01:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two killed in three road accidents, one in critical condition
मोहाली/खरड़। मोहाली और खरड़ में हुए तीन सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर है। इन हादसों में मरने वाला एक वेटरिनरी डॉक्टर था, जबकि दूसरा कंप्यूटर प्रोग्रामर था। वहीं, तीसरे मामले में घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

इनमें दो ऐसे हादसे हुए हैं, जिनमेें अलग-अलग दो महिलाएं कार चला रही थीं। तीनों मामलों में पुलिस ने अलग-अलग केस दर्ज कर लिए हैं। अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्दी ही काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार चालक ने ली बाइक सवार की जान
मिली जानकरी के मुताबिक पहला हादसा फेज-2 सरकारी स्कूल के सामने स्थित वेरका बूथ के पास हुआ। जिसमें कंप्यूटर प्रोग्रामर मलोआ निवासी 27 साल का सतीश कुमार अपनी बाइक पर जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चलाने वाली महिला ही उसे अस्पताल लेकर गई, जहां युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात महिला कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपी महिला को काबू कर लिया जाएगा। थाना फेज-1 के एसएचओ मनफूल सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार चालक महिला ने बाइक सवार को मारी टक्कर
दूसरा हादसा वीरवार देर शाम फेज-3ए की ट्रैफिक लाइट पर हुआ। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस कार को भी महिला चला रही थी और हादसे के बाद व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। जबकि हादसे के बाद महिला भी काफी डरी हुई थी। थाना मटौर के एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि हादसे में घायल हुए व्यक्ति और कार चालक महिला दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां पर बाइक सवार व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सड़क हादसे में डॉक्टर की गई जान, दो साल पहले हुई थी शादी
खरड़। गांव टोडर माजरा के नजदीक एक कार और ट्रक में टक्कर हो गई। इस संबंधी मजात चौकी के इंचार्ज इकबाल मोहम्मद ने बताया कि वेटरिनरी डॉक्टर गुरचरन सिंह अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर ड्यूटी से अपने घर मोहाली जा रहा था। जब वह टोडर माजरा के पुल पर पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी कार को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें गंभीर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खरड़ सिविल अस्पताल से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई में डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मॉर्चरी में रखवा दिया है। जबकि ट्रक चालक बलविंदर सिंह निवासी बडाली फरार हो गया है। मृतक वेटरिनरी डॉक्टर गुरचरन सिंह की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी एक 11 महीने की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed