फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two groups of youths clashed in late night dispute in Kharar, one killed, one serious

खरड़ में देर रात हुए विवाद में युवकों के दो गुट भिड़े, एक की हत्या, एक गंभीर

Sat, 07 Aug 2021 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two groups of youths clashed in late night dispute in Kharar, one killed, one serious
खरड़। शहर की आर्य कॉलेज रोड पर स्थित पक्के दरवाजे के नजदीक वीरवार रात साढ़े 10 बजे दो गुटों में विवाद हो गया। इसमें एक गुट के 8-10 युवकों ने किरच, बेसबाल और लोहे की रॉड से हमला करके दूसरे गुट के एक युवक की हत्या कर दी, जबकि इसी हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 34 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है, जबकि गंभीर घायल 33 वर्षीय जतिंदर कुमार चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में यह विवाद कांवड़ लाकर इलाके के मंदिर में शिवलिंग पर पहले कौन सा गुट जलाभिषेक करेगा इस बात को लेकर हुआ है। इन दोनों गुटों के युवकों में मंदिर में पहले जलाभिषेक को लेकर सोशल मीडिया पर बहसबाजी चल रही थी।
विज्ञापन

खरड़ थाने की पुलिस ने घायल जतिंदर कुमार के बयान पर हमलावर आरोपी दीपांशु सिंगला उर्फ चीकू, माणक अग्रवाल, राजेश कुमार, राहुल, गोपाल कृष्ण, माधव गुप्ता, सुमन शर्मा और किरण बाला के खिलाफ धारा 302 (हत्या), 307(हत्या की कोशिश), 323 (मारपीट), 148 (हथियारों के साथ लड़ाई करना) और 149 अनैतिक तौर इकट्ठे होना और (120बी) साजिश रचने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, इस हमले के तीन आरोपियों में गोपाल कृष्ण, सुमन शर्मा और माधव गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित परिवार ने मृतक युवक राकेश कुमार का दाह संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

इस मामले में घायल जतिंदर कुमार के बयान पर पुलिस ने बताया कि वीरवार रात साढे़ 10 बजे जतिंदर अपने दोस्त राकेश कुमार के साथ आर्य कॉलेज के पास बैठकर कांवड़ यात्रा के लिए बातें कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार आरोपी दीपांशु सिंगला, माणक अग्रवाल और राजेश कुमार उनके नजदीक से गालियां देते हुए निकले। इस पर राकेश ने दीपांशु को फोन करके गालियां देने का कारण पूछा तो कुछ देर बाद ही दीपांशु कुछ युवकों को साथ लेकर उनके पास पहुंचा और ललकारते हुए दोनों पर हथियारों से हमला कर दिया। इसी दौरान दीपांशु सिंगला ने तीखी किरच से राकेश के पेट पर वार कर दिया और माणक अग्रवाल ने पीछे से आकर राकेश के सिर पर लोहे की रॉड दे मारी। तभी हमलावरों का तीसरा साथी राजेश भी रॉड से राकेश पर वार करने लगा तो जतिंदर ने उसकी रॉड पकड़ ली, लेकिन उनके साथ आए अन्य युवकों ने बेसबाल, हॉकी और पत्थरों से जतिंदर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और दीपांशु ने उसकी पीठ पर किरच मार दी। इस हमले में जतिंदर की टांग की हड्डी टूट गई और शरीर पर अन्य कई जगह चोटें आई हैं। इनका शोर सुनते ही लोग इकट्ठे हो गए। गंभीर घायल राकेश और जतिंदर को उनके परिजन खरड़ के सरकारी अस्पताल ले गए। यहां इनकी हालत देखकर डॉक्टरोें ने गंभीर घायल राकेश को जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ और जतिंदर को जीएमएसच सेक्टर-16 चंडीगढ़ रैफर कर दिया। जीएमसीएच-32 में राकेश की मौत हो गई, जबकि जतिंदर की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले जलाभिषेक करने के लिए सोशल मीडिया पर चल रहा था विवाद
जानकारी के मुताबिक हमला करने वाले युवक और मृतक राकेश कुमार दोनों ठठेरा वाले मोहल्ले में रहते थे। इसी मोहल्ले के मंदिर में शिवलिंग पर हरिद्वार से कांवड़ लाने के बाद गंगाजल से पहले कौन जलाभिषेक करेगा इसको लेकर सोशल मीडिया पर विवाद चल रहा था। साथ ही इसको लेकर दोनों गुट के युवक दो-तीन दिन से एक-दूसरे पर कमेंट्स कस रहे थे। इसी कारण इनमें आपसी रंजिश बढ़ गई। इस मामले को लेकर आपस में बात बढ़ने के कारण यह हमला किया गया है।

विदेश जाने की तैयारी कर रहा था मृतक राकेश
पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंचकर आसपास कर दुकानों और घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली। पुलिस ने वारदात में शामिल सभी आरोपियों के घरों पर छापे मारे लेकिन सभी फरार हैं। मृतक राकेश कुमार अविवाहित था और उसने आइलेट्स पास कर लिया था, साथ ही विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने राकेश का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, और शुक्रवार को उसका दाह संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed