{"_id":"673523e8d97270c3390a12d7","slug":"two-groups-of-minors-clash-in-village-kumbhada-two-youths-seriously-injured-mohali-news-c-71-1-mli1004-121891-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गांव कुंभडा में नाबालिगों के दो गुट भिड़े, दो युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गांव कुंभडा में नाबालिगों के दो गुट भिड़े, दो युवक गंभीर घायल
विज्ञापन
मोहाली। गांव कुुंभडा में बुधवार देर रात नाबालिगों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हालांकि गांव वालों का कहना है कि दोनों घायलों में से एक की मौत हो गई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। जो घायल बताए जा रहे हैं वह दमन और दिलप्रीत है जो कि गांव कुंभडा के ही रहने वाले हैं। दोनों की उम्र 16 से 17 साल के बीच है। वहीं उन पर हमला करने वाले भी नाबालिग हैं जोकि प्रवासी बताए जा रहे हैं।
गांव वालों ने बताया कि यह झगड़ा साढ़े 6 से 7 बजे के बीच हुआ है। जानकारी के अनुसार दमन और उसका साथी दिलप्रीत दोनों मोटरसाइकिल पर थे उनकी सामने से आ रहे एक प्रवासी से टक्कर हो गई। इस बात को लेकर दोनों में बहसबाजी हो गई। पहले दोनों वहां से चले गए लेकिन इसके बाद प्रवासी युवक ने अपने दोस्त मौके पर बुला लिए और आपस में भिड़ गए। इस मौके की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावर 5-6 थे, जिन्होंने पहले दोनों युवकों से बात की और इसके बाद एक युवक ने अचानक दोनों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल होने के बाद दोनों युवक जमीन पर गिर गए। सड़क पर घायलों का खून बिखरा पड़ा था। हमलावर दोनों को घायल करने के बाद वहां से फरार हो गए। सभी की उम्र 18 साल से कम है। गांव वालों का कहना है कि दमन की मौत हो चुकी है, जबकि दिलप्रीत गंभीर घायल है, जो कि एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है।