फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two criminals of luxury car thief gang arrested along with nine stolen vehicles

Mohali News: लग्जरी कार चोर गिरोह के दो शातिर चोरी की नौ गाड़ियों समेत गिरफ्तार

Sat, 27 Jul 2024 05:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Two criminals of luxury car thief gang arrested along with nine stolen vehicles
मोहाली। पुलिस ने लग्जरी कार चोर गिरोह के दो शातिरों को को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही चोरी की गई 9 लग्जरी गाड़ियां बरामद की गई हैं। आरोपी अब तक 400 से अधिक कारों को बॉर्डर पार करवाकर दूसरे देशों में बेच चुके हैं। गिरफ्तार शातिरों की पहचान रमेश निवासी गांव सिसर खास जिला रोहतक, हरियाणा और अमित निवासी वार्ड नंबर-5 जिला रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। जबकि अमित इस गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है और वहीं चोरी की योजना बनाता था। शातिर अमित को पुलिस ने गुप्त सूचना पर उस समय गिरफ्तार किया है जब वह इंदरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली से विदेश भागने की फिराक में था। पुलिस ने पहले रमेश को गिरफ्तार किया था और इसकी निशानदेही पर अमित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ सोहाना थाने में बीएनएस की धारा 303(2), 317 (2), 318 (4), 336 (2), 336(3), 338, 340 (2), 61 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से कुल 9 कारें बरामद हुई हैं और इनमें 5 फाॅरच्यूनर, 2 इनोवा क्रिस्टा, 1 क्रेटा और 1 ब्रेजा कार शामिल है।
विज्ञापन

मास्टरमाइंड अमित से पूछताछ में सामने आया है कि इस गिरोह मुख्य हैंडलर खिहोतो अचोमी है जो दीमापुर नागालैंड का रहने वाला है। वही सारी चोरी की कारों को आगे बेचता था। वह लंबे समय से उसके संपर्क में है। उसने अब तक 400 से अधिक कारों को बॉर्डर पार करवाकर दूसरे देशों में बेच दिया है। इन कारों को भूटान समेत अन्य पड़ोसी राज्यों में बेचा गया है। अभी तक किसी सरकारी अधिकारी की भूमिका सामने नहीं आई है। एसएसपी डॉ संदीप गर्ग ने बताया कि यह गिरोह पिछले 14-15 साल से पूरे देश में सक्रिय है। मोहाली पुलिस ने 400 में से करीब 77 कार की पहचान कर ली है। इनमें से 9 लग्जरी गाड़ियों को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने उन लोगों की भी पहचान कर ली है जो चोरी की गई गाड़ी पर एक्सीडेंट गाड़ी के इंजन और चेसिज नंबर लगाते थे।
विज्ञापन


इस तरह बेचते थे कार

पंजाब की मोहाली पुलिस ने एक इंटरनेशनल लग्जरी कार चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह अब तक 400 से अधिक चोरी की गाड़ियां देश-विदेश में बेच चुका है। यह गिरोह इतना शातिर था कि पहले एक्सिडेंट टोटल लॉस कार खरीदकर उनके डॉक्यूमेंट अपने पास रख लेता थे। फिर एक्सीडेंटल गाड़ियों को डिसमेंटल कर उनके डॉक्यूमेंट वाली सेम लग्जरी कार चुराते थे। उन पर डिसमेंटल की गई गाड़ियों के चेसिज इंजन नंबर टेंपर कर देते थे। इसके बाद इन कारों को नॉर्थ ईस्ट स्टेट व साथ लगते पड़ोसी देशों में अपने ग्राहकों को बेच देते थे। पुलिस ने कार चोरी से जुड़े मामले में कुछ दिन पहले रमेश को काबू किया था। जब उससे पूछताछ की गई तो उसके इस गिरोह में शामिल मास्टरमाइंड अमित के बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed