फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two Cars Collided in Mohali

Mohali: नशे में स्विफ्ट कार चला रहे डॉक्टर ने बोलेरो को मारी टक्कर, गाड़ी से मिली शराब की बोतलें

Sat, 11 Mar 2023 04:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Mar 2023 04:53 PM IST
सार

पीड़ित बोलेरो चालक गुरजोत सिंह ने पुलिस को बताया कि हम पांच दोस्त सेक्टर-66 से बोलेरो से आ रहे थे। इस दौरान रात करीब सवा दो बजे फेज-11 मार्केट से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Two Cars Collided in Mohali
मोहाली में हादसे में क्षतिग्रस्त कारें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मोहाली में नाइपर रोड पर स्थित फेज-10-11 लाइट प्वाइंट पर शुक्रवार रात करीब ढाई बजे दो गाड़ियों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हालांकि कार सवार सुरक्षित हैं। आरोपी स्विफ्ट चालक मौके से फरार हो गया। गाड़ी से मिले आईडी कार्ड की मदद से पुलिस को ढूंढ रही है।

विज्ञापन

 
पीड़ित बोलेरो चालक गुरजोत सिंह ने पुलिस को बताया कि हम पांच साथी सेक्टर-66 से बोलेरो से आ रहे थे। इस दौरान रात करीब सवा दो बजे फेज-11 मार्केट से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बोलेरो में जोरदार टक्कर मारी। गाड़ियों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो एक यूनिपोल को तोड़ती हुई आगे दीवार के साथ जा लगी। वहीं स्विफ्ट कार का बोनट टूट गया। स्विफ्ट चालक डॉक्टर मौके पर क्षतिग्रस्त कार छोड़ भाग गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया और दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


गुरजोत ने बताया कि उनके साथ बोलेरो में चार और युवक थे। सभी को चोटें आई हैं। गाड़ी के नीचे उनका एक दोस्त दब गया था जिसे उन्होंने मिल कर निकाला। इसी दौरान स्विफ्ट चालक मौके से फरार हो गया। आरोपी कार चालक की गाड़ी की जांच करने पर पता लगा कि वह होम्योपैथिक डॉक्टर है। कार से स्टेथोस्कोप और शराब की बोतलें भी मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed