{"_id":"66bf52e8c794a2625b0377c4","slug":"two-auto-drivers-clash-over-ride-one-injured-mohali-news-c-71-1-mli1007-118198-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सवारी के लिए भिड़े दो ऑटो चालक, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सवारी के लिए भिड़े दो ऑटो चालक, एक घायल
विज्ञापन
फेज-8 पुराने बस अड्डे के पास वीरवार दोपहर हुई दोनों में बहस
घायल के सिर और हाथ पर लगे 8 टांके, अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-8 स्थित पुराने बस अड्डे पर सवारी उठाने में दो ऑटो चालकों में बहस हो गई। इसके बाद बहस ने मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें एक ऑटो चालक गंभीर रूप में घायल हो गया। उसे अन्य ऑटो चालकों ने फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जांच में पता लगा है कि घायल के सिर और दाएं हाथ से आठ टांके लगे हैं। घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी है।
घायल जसविंदर सिंह ने बताया कि वह मूलरूप से गुरदासपुर का रहने वाला है। मोहाली में वह ऑटो चलाता है और साथ ही ऑटो में ही सोता है। वीरवार दोपहर करीब तीन बजे जब वह फेज-8 के पुराने बस अड्डे के पास था। तब वहां एक और ऑटो चालक आया जो उससे सवारी उठाने के लिए बहस करने लगा। बहस के बीच में उसने ऑटो से एक डंडा निकाला और उसके सिर पर मारने लगा, जिसे उसके सिर और हाथ से काफी खून बहने लगा। इसके बाद अन्य ऑटो चालकों ने जसविंदर को बचाया और अस्पताल लेकर पहुंचे।