{"_id":"67f81c51d145833c9b0bf40e","slug":"two-accused-of-robbing-a-jewelers-shop-at-gunpoint-arrested-after-ten-months-mohali-news-c-71-1-mli1005-127702-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गन पॉइंट पर ज्वेलर शॉप लूटने के दो आरोपी दस माह बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गन पॉइंट पर ज्वेलर शॉप लूटने के दो आरोपी दस माह बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी। संवाद
मोहाली। सीआईए स्टॉफ ने जून 2024 में फेज-10 मोहाली में एक ज्वेलर शॉप पर हुई लूट की वारदात को सुलझा लिया है। पुलिस को मामला हल करने और आरोपियों को पकड़ने में दस माह लग गए। पुलिस ने दो आरोपियों को .32 बोर पिस्टल और पांच कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने गन पॉइंट पर जीके ज्वेलर शॉप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमीर खान उर्फ अली और सागर के रूप में हुई है। 27 वर्षीय अमीर खान मूल रूप से जिला यमुनानगर छछरौली का रहने वाला है। इस समय चंडीगढ़ सेक्टर-52 की एलआईजी कॉलोनी में रह रहा है। 22 वर्षीय सागर जिला मोहाली के गांव सियालवा माजरी का रहने वाला है। इस समय सेक्टर-45 चंडीगढ़ बुडैल में रह रहा था।
एसएसपी दीपक पारीक ने बताया कि आरोपियों से तीन चेन, दो कड़े, नकली सोना, वारदात में दोषी सागर द्वारा पहनी टी-शर्ट जिस पर गैंगस्टर लिखा है बरामद की है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी फेज-11 में सीजर मैन नाम से सैलून चलाता था। आरोपी आमीर खान उर्फ अली फेज-10 मोहाली की मार्केट में आता जाता रहता था। उसने कई बार देखा कि जीके ज्वेलर शॉप पर अक्सर एक महिला अकेली बैठी रहती है। उसने अपने साथी सागर के साथ मिलकर ज्वेलर शॉप पर लूट करने का प्लान बनाया। आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले मोहाली से एक एक्टिवा चोरी की थी। आरोपी आमीर खान यूपी से अवैध हथियार और कारतूस खरीदकर लाया। लूट करते समय पहचान से बचने के लिए उन्होंने नकली दाड़ी और मास्क खरीदे।
वह एक्टिवा पर फेज-10 की मार्केट पहुंचे और उसे बैक साइड पर खड़ा किया। सबसे पहले आमीर खान दुकान में घुसा और गन पाॅइंट पर महिला को बंधक बनाया। उसी दौरान सागर वहां आया और उसने बैग में सोने के गहने डालने शुरु किए। आरोपियों ने पूछताछ में माना कि उन्होंने दुकान से करीब 350 ग्राम के गहने लूटे थे। उन्होंने अपने तौर पर सोने के गहने चेक किए जोकि नकली निकले। उन्होंने लूटे गहने वारदात के कुछ दिन बाद फेज-9 के गंदे नाले में फेंक दिए थे। कुछ गहने आरोपी सागर ने अपनी मां के किराये वाले कमरा नंबर-6 मंडेर नगर खरड़ में छिपाकर रखे थे।
विज्ञापन
यह था मामला
27 जून 2024 को कुनाल सिंह रंगी निवासी एयरोसिटी ब्लॉक-ए सेक्टर-66ए मोहाली के बयान पर फेज-11 थाने में पुलिस ने दो लुटेरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 392, 34 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। आरोप था कि उनकी फेज-10 मोहाली की बूथ मार्केट में जीके ज्वैलर्स नाम की सुनार की दुकान है। 27 जून को वह अपने निजी काम के लिए मार्केट गया। उसकी मां गीतांजलि दुकान पर अकेली थी। करीब पौने 4 बजे दुकान में एक दम दो युवक दाखिल हुए। दोनों ने टोपी पहनी हुई थी। एक युवक ने अपनी कमर से पिस्टल निकाली और उसकी मां पर तान दी। उन्होंने शोकेस में रखे गहने चोरी किए और अपनी एक्टिवा छोड़कर मौके से फरार हो गए थे।