फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two accused arrested with illegal weapons

Mohali News: अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 May 2024 06:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Tue, 28 May 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with illegal weapons
एक आरोपी ने इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ डाली थी पोस्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। सीआईए स्टाफ खरड़ ने जीरकपुर में दो लोगों को दो अवैध हथियार और सात कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय सुभाष कुमार निवासी गांव जगोसूर जिला बदायूं उत्तर प्रदेश और 23 वर्षीय सतविंदर सिंह सोढ़ी निवासी बालाजी एनक्लेव के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से दो पिस्तौल और दस कारतूस बरामद किए हैं।


जानकारी देते हुए उप पुलिस कप्तान हरमिरत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह को सूचना मिली कि सुभाष कुमार हाल निवासी मकान नंबर 52 बादल कॉलोनी उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार लाकर पंजाब में सप्लाई करता है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार मंगवाए हैं, जिन्हें जीरकपुर में सप्लाई करना था। आरोपी के खिलाफ जीरकपुर थाने में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और एक देसी पिस्तौल और सात कारतूस बरामद किए गए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह काफी समय पहले उत्तर प्रदेश से तीन अवैध हथियार लाया था, जिनमें से एक उसने करीब आठ महीने पहले सतविंदर सिंह उर्फ सोढ़ी निवासी मकान नंबर 49 बालाजी एनक्लेव लोहगढ़ को बेच दिया था और अब उसने दो अवैध हथियार मंगवाए हैं। हथियार सतविंदर सिंह उर्फ सोढ़ी के माध्यम से आगे बेचा जाना था। मामले में सतविंदर सिंह उर्फ सोढ़ी काे भी नामजद कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इसका खुलासा तब हुआ जब आरोपी सोढ़ी ने अपने इंस्टाग्राम पर अवैध हथियार के साथ एक स्टोरी पोस्ट की, जिससे बाद में डर गया और उसने अपना हथियार भांखरपुर गांव में घग्गर नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी से तीन कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने यह अवैध हथियार आठ माह पहले सुभाष कुमार से खरीदा था। पुलिस ने सुभाष से एक देसी पिस्तौल व सात कारतूस, सोढ़ी के पास से एक देसी पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद किए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे उत्तर प्रदेश से हथियार कहां से लाए थे और इससे किस घटना को अंजाम देना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed