{"_id":"69d6bc1f9716e203df0fce64","slug":"two-accused-arrested-along-with-nine-stolen-motorcycles-mohali-news-c-71-1-mli1016-141088-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: चोरी की नौ मोटरसाइकिल समेत दो आरोपी किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: चोरी की नौ मोटरसाइकिल समेत दो आरोपी किया काबू
विज्ञापन
डेराबस्सी। पुलिस ने चोरी के नौ मोटरसाइकिल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों की पहचान अक्षय खान, निवासी शेखपुर कलां, डेराबस्सी और राजू, निवासी गली नंबर-9, गुलाबगढ़ रोड, डेराबस्सी के रूप में हुई है। एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि जीरकपुर-डेराबस्सी और नजदीकी हरियाणा क्षेत्र में वाहन चोरियों की शिकायतों के बाद एसपी ग्रामीण मनप्रीत सिंह और एसपी डेराबस्सी बिक्रमजीत सिंह बराड़ की निगरानी में विशेष टीम गठित की गई थी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित मोर की अगुवाई वाली टीम ने तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी पर काम किया। 5 अप्रैल को टीम ने राजू को एक चोरी हुई मोटरसाइकिल पर सवार होने पर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी अक्षय खान की संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने अक्षय को गिरफ्तार कर आठ अन्य चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किए।
आरोपी मिटा रहे थे निशान
एसएसपी ने बताया कि उन्होंने नंबर प्लेटें हटा दी थीं। पुलिस के हस्तक्षेप के समय वाहनों के निपटारे के लिए खरीदारों की तलाश कर रहे थे। दोषी अक्षय खान पर पहले भी एक स्नैचिंग का केस दर्ज है। वह मार्च 2025 से जमानत पर था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 और 317 के तहत मामला दर्ज किया है। एसएसपी ने कहा कि मोटरसाइकिल खरीदारों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।