फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Tubewell out of order, water supply disrupted in New Sunny Enclave Sector-125, hundreds of families suffering

Mohali News: ट्यूबवेल खराब, न्यू सन्नी एनक्लेव सेक्टर-125 में पानी की आपूर्ति ठप, सैकड़ों परिवार परेशान

Wed, 15 Apr 2026 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Tubewell out of order, water supply disrupted in New Sunny Enclave Sector-125, hundreds of families suffering
मोहाली। न्यू सन्नी एनक्लेव सेक्टर-125 में ट्यूबवेल खराब पर एक बार फिर पानी की सप्लाई ठप हो गई है। इससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन से क्षेत्र में पानी नहीं आने के कारण सैकड़ों परिवारों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी हरप्रीत सिंह और सचिन आहूजा ने बताया कि कुछ दिन पहले ही जेवीटी के सामने लगी मोटर को ठीक किया गया था, लेकिन मोटर फिर से खराब हो गई है। बार-बार खराब हो रहे इस व्यवस्था से साफ है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

निवासियों का आरोप है कि बाजवा डेवलपर बिल्डर को इस समस्या के बारे में अवगत कराया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। नगर परिषद खरड़ भी अब तक इस इलाके को अपने अधीन लेने के लिए तैयार नहीं है। आरडब्ल्यूए के प्रधान पवित्र पाल सिंह बराड़ ने बताया कि उनकी एसोसिएशन लगातार प्रशासन से इस इलाके को नगर परिषद के अधीन लाने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि डीसी सहित कई अधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन दिए जा चुके हैं, ताकि लोगों को पानी, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाएं मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक इस क्षेत्र को नगर परिषद के अधीन नहीं लाया जाता, तब तक इस तरह की समस्याएं बनी रहेंगी। निवासियों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed