{"_id":"69d028092dc1f0fa8c0bfd07","slug":"tubewell-motor-out-of-order-for-two-days-in-new-sunny-enclave-hundreds-of-families-struggling-for-water-mohali-news-c-71-1-spkl1025-140915-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: न्यू सन्नी एनक्लेव में दो दिन से खराब ट्यूबवेल मोटर, सैकड़ों परिवार पानी के लिए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: न्यू सन्नी एनक्लेव में दो दिन से खराब ट्यूबवेल मोटर, सैकड़ों परिवार पानी के लिए परेशान
विज्ञापन
मोहाली। न्यू सन्नी एनक्लेव, सेक्टर-125 में जेवीटी के सामने स्थित ट्यूबवेल की मुख्य मोटर पिछले दो दिनों से खराब पड़ी है। इससे इलाके में पानी की सप्लाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है। मोटर खराब होने के बावजूद अब तक उसे मरम्मत के लिए बाहर तक नहीं निकाला गया है जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है। इलाके के सैकड़ों परिवार पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पीने के पानी से लेकर दैनिक जरूरतों तक के लिए उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को खास तौर पर दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
स्थानीय निवासी आरके शर्मा, हरप्रीत सिंह, इकबाल सिंह, मोहित और मनु शर्मा ने बताया कि बिल्डर की ओर से इस समस्या को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाजवा डेवलपर के मालिक के जेल में होने के कारण प्रोजेक्ट पूरी तरह से लापरवाही का शिकार हो गया है।
समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शन करेंगे
कर्मचारी लोगों की शिकायतें नहीं सुन रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मोटर को बाहर निकालकर उसकी मरम्मत करवाई जाए, ताकि पानी की सप्लाई बहाल हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।