फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Tubewell cable stolen in Lohgarh's service center

Mohali News: लोहगढ़ के सेवा केंद्र में ट्यूबवेल की केबल चोरी

Sun, 20 Apr 2025 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Tubewell cable stolen in Lohgarh's service center
जीरकपुर। पिछले कई माह से शहर में चोरों ने आतंक मचाया है। बीती रात हुई एक ऐसी ही घटना में चोरों ने एक सरकारी ट्यूबवेल को अपना निशाना बनाते हुए वहां से केबल तथा अन्य सामान चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन


वाटर सप्लाई विभाग के ठेकेदार कुलदीप सिंह ने बताया कि लोहागढ़ क्षेत्र में स्थित सेवा केंद्र के पास लगे ट्यूबवेल को चोरों ने अपना निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि यहां से चोरों द्वारा करीब 20000 रुपए कीमत का सामान चोरी किया है। इस चोरी की घटना का सुबह पता चला जब उन्होंने जाकर ट्यूबवेल चलने की कोशिश की तो देखा कि केबल गायब थी।
विज्ञापन

ठेकेदार के अनुसार चोरी की घटनाओं की सूचना नगर कांउसिल अधिकारियों को दे दी गई है। इस संबंधी पुलिस को सूचित करने के लिए अधिकारियों को बोल दिया गया है। आगे की कार्रवाई नगर कॉउंसिल के अधिकारी ही करेंगे। जानकारी के अनुसार पिछले करीब तीन माह में शहर के कुल 28 से 30 सरकारी ट्यूबवलों से केबल और अन्य सामान चोरी हो चुका है। इसकी कीमत 8 से 9 लाख रुपए है। इस संबंधी जानकारी लेने के लिए जब थाना जीरकपुर के प्रभारी जसकंवल सिंह सेखों तथा डीएसपी जसपिंदर सिंह गिल को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत सोमवार को दे दी जाएगी
हमने पिछले महीने इन चोरियों संबंधी एक पत्र कार्यकारी अधिकारी के हस्ताक्षर करवाने के बाद थाना जीरकपुर में दे दिया था। आज की चोरी संबंधी मुझे सूचना मिली है जिस संबंधी पत्र सोमवार को थाना जीरकपुर में दिया जाएगा और कार्रवाई करने के लिए लिखा जाएगा।-सवनीत सिंह जेई, नगर कॉउंसिल जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed