फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Truck driver from Himachal arrested with 2.5 kilos of poppy seeds and 232 intoxicating capsules

Mohali News: ढाई किलो चूरा पोस्त व 232 नशीले कैप्सूल सहित हिमाचल का ट्रक चालक गिरफ्तार

Fri, 09 Aug 2024 06:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Truck driver from Himachal arrested with 2.5 kilos of poppy seeds and 232 intoxicating capsules
जीरकपुर। पुलिस ने मेकडी चौक से छत लाइट प्वाइंट की तरफ जाने वाली पीआर-7 रोड पर एक हिमाचल नंबर ट्रक में से ढाई किलो चूरा पोस्त और 232 नशीले कैप्सूलों के साथ साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उसकी पहचान हरप्रीत सिंह गिल्ल, निवासी गांव रायपुर सहोड़ा, मेहतपुर, जिला ऊना हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर सप्लाई चेन का पता लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इस मामले में जांच अधिकारी ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ पीआर-7 रोड पर मौजूद थे। इस दौरान छत लाइट प्वाइंट की तरफ से एक ट्रक आते हुए दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देखकर ट्रक पहले धीमा हुआ फिर तेजी से निकल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पार्टी ने आगे जाकर उसे रोक लिया और बीएनएस नियमों के तहत चेकिंग करवाने के लिए कहा। इसके बाद चेकिंग के दौरान ड्राइवर सीट के नीचे से दो पॉलीथिन मिले। एक पॉलीथिन में ढाई किलो चूरा पोस्त और दूसरे में से 232 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। जिनका ड्राइवर के पास कोई भी लाइसेंस मौजूद नही था। जिसके बाद पुलिस ने पकड़े गए ड्राइवर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed