{"_id":"6ad921cf9cf47d818e07e224","slug":"tributes-paid-to-martyred-police-personnel-35-families-honored-mohali-news-c-71-1-spkl1025-148182-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: शहीद पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि, 35 परिवार को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: शहीद पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि, 35 परिवार को किया सम्मानित
विज्ञापन
जिलाधिकारी कोमल मित्तल और पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। बुधवार को पुलिस शहीदी स्मृति दिवस पर जिला पुलिस ने शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी कोमल मित्तल और पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने देश और समाज की सुरक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले जवानों को नमन किया। पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) नवरीत सिंह विर्क ने पिछले एक वर्ष में देशभर में शहीद हुए 154 पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों के नाम पढ़े। पुलिस टुकड़ी ने शोक सलामी दी। शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया। पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने कहा कि यह दिवस जवानों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने बताया कि शहीद जवानों की वीरता और सेवा भावना आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। समारोह में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा शहीद जवानों के परिजन भी मौजूद रहे।
शहीदी दिवस का इतिहास
पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने दिवस के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में सीआरपीएफ जवानों पर चीनी सैनिकों ने हमला किया था। इस हमले में कई जवान शहीद हुए थे। उन्हीं शहीदों की स्मृति में हर वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस शहीदी स्मृति दिवस मनाया जाता है।