{"_id":"61c77a6d42afb85cd6384258","slug":"trained-staff-will-be-ready-in-the-skill-center-the-third-wave-will-go-empty-mohali-news-pkl437268445","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्किल सेंटर में प्रशिक्षित स्टाफ होगा तैयार, खाली जाएगा तीसरी लहर का वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्किल सेंटर में प्रशिक्षित स्टाफ होगा तैयार, खाली जाएगा तीसरी लहर का वार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए अब मोहाली के मेडिकल कॉलेज में कोविड स्किल सेंटर बनाया जाएगा। जहां पर कोविड समेत संक्रमित रोगों से लड़ने की टीम तैयार होगी। इस टीम में केवल मोहाली ही नहीं बल्कि पंजाब के अन्य हिस्सों की टीमें तैयार होंगी। इसके लिए स्टाफ नियुक्त कर दिया गया है। इसी हफ्ते से इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज में आए दिन एक नई नीति के साथ कॉलेज की बिल्डिंग में बदलाव किया जा रहा है। ऐसे में कॉलेज के चल रहे कार्यों के बीच कोरोना संकट को लेकर जल्द ही कोविड स्किल सेंटर खोले जा रहे हैं, जहां कोरोना से संबंधित सैंपलिंग से लेकर टीकाकरण की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही अन्य संक्रमित बीमारियों के लिए भी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की ओर से प्रशिक्षित किया जाएगा। देखा गया है कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर के समय मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी थी, जिसके चलते सफाई कर्मचारियों तक को कोविड वार्ड में नर्स के साथ ड्यूटी देने पड़ी थी। कोविड स्किल सेंटर के शुरू होने से कोरोना जैसी संक्रमित बीमारियों के लिए स्किल्ड स्टाफ तैयार होते ही नीतिगत तरीकों से कोरोना की तीसरी लहर से लड़ा जाएगा। संवाद
1074 लोग कोरोना की चपेट में आकर गवां चुके हैं जान
वहीं, स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को सेंटर में क्वालीफाई नर्सिंग स्टाफ और टेक्नीकल स्टाफ ही प्रशिक्षित होगा जो पंजाब के किसी भी कोने से आकर ट्रेनिंग ले सकेगा। जबकि जिले में अभी तक 70 हजार लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 1074 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
मेडिकल कॉलेज द्वारा पहली और दूसरी लहर में कम कर्मचारियों के बावजूद मोर्चा संभाला था और अब जब हमारे पास सैंपलिंग, ऑक्सीजन प्लांट और टेस्टिंग से संबंधित सभी तैयारियां पहले से की जा चुकी हैं। ऐसे में, तीसरी लहर के लिए पहले से ही भर्ती किए गए नर्सिंग स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों के लिए कोविड से जुड़ी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। बीते समय में डेंगू के मामलों के चलते काफी लोग संक्रमित हुए थे, ऐसे में साल भर में फैलने वाली अन्य संक्रमित बीमारियों के लिए भी टीमों को पहले से बेहतर तैयार किया जाएगा। वहीं, इससे लोगों को कोविड के उपचार के लिए निजी अस्पतालों और पीजीआई की ओर भागना नहीं पड़ेगा। कोविड स्किल सेंटर बनाने से लोगों को कोरोना के इलाज से बड़ी राहत मिलेगी।
-भवनीत भारती, प्रिंसिपल डायरेक्टर, बीआर अंबेदकर कॉलेज, मोहाली।