{"_id":"6aa463f9f093150e26023a9e","slug":"traffic-police-issued-challans-to-nine-drivers-for-driving-under-the-influence-of-alcohol-mohali-news-c-71-1-mli1017-146901-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले नौ चालकों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले नौ चालकों के काटे चालान
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान नौ वाहन चालकों के चालान किए गए।
वरुण शर्मा के दिशा-निर्देशों पर जिले में विशेष नाकाबंदी की गई। करनैल सिंह ने इस अभियान का नेतृत्व किया। पुलिस टीमों ने जांच के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले नौ लोगों के चालान किए। करनैल सिंह ने वाहन चालकों से नशे में गाड़ी न चलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि नशे में वाहन चलाना सड़क हादसों का बड़ा कारण बनता है। मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की जाती है। पहली बार उल्लंघन पर छह महीने तक की कैद या जुर्माना हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा अभियान आगे भी जारी रहेगा।