फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Traffic lights on phase 7 stalled, traffic jams in the late evening

फेज-7 में ट्रैफिक लाइट ठप, देर शाम लगा ट्रैफिक जाम

Mon, 22 Feb 2021 02:46 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
Traffic lights on phase 7 stalled, traffic jams in the late evening
मोहाली। फेज-7 में मुख्य ट्रैफिक लाइटें बंद होने के कारण शनिवार की देर शाम तक लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक सुबह से लेकर दोपहर तक ट्रैफिक लाइटें बंद रही और पूरा दिन वाहन चालकों को दिक्कत हुई। इस दौरान कई वाहनों के आपस में टकराने का अंदेशा बना रहा। ट्रैफिक लाइटें बंद होने के कारण चौक पर चारों और से आ रहे वाहनों को कंट्रोल करने के लिए कोई भी पुलिस कर्मी तैनात नहीं था। इस कारण मनमर्जी से वाहन चालक इधर-उधर बिना रुके चलते रहे, इस कारण जाम की स्थित बनती रही। इसके बाद देर शाम को यहां अधिक वाहन जमा होने के कारण जाम लग गया। यही नहीं फेज-7 में फुटओवरब्रिज के नीचे लगी लाइटें भी बंद थी। वहां पर भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, दूसरी ओर फेज-3 और 5 के लाइट प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस के चार मुलाजिम मौजूूद थे। लेकिन इस लाइट प्वाइंट से कुछ दूरी पर एक भी पुलिस कर्मी नहीं दिखा जो कि लाइट बंद होने के कारण ट्रैफिक को सहीं ढंग से चला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed