{"_id":"5ed0216d8ebc3e9065581dbc","slug":"traders-changed-the-way-masks-sanitization-and-social-distance-are-being-kept-in-showrooms-mohali-news-pkl3765093104","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने बदले तौर तरीके.. शोरूम में मास्क, सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी का रख रहे ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने बदले तौर तरीके.. शोरूम में मास्क, सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी का रख रहे ध्यान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सामाजिक दूरी समय की मांग बन चुकी है। इसके लिए लोग सबसे ज्यादा गुरेज बाजार जाकर खरीदारी करने से कर रहे हैं। हम अपनी जीवनशैली के लिहाज से जानते हैं कि बाजार भीड़भाड़ वाली जगह है। दूसरी ओर विशेषज्ञ यह भी कह रहे हैं कि आने वाले कुछ समय तक दुनिया को कोरोना के साथ जीने की आदत डालनी होगी। इस तरह से देखें तो हमें जरूरत अपने तौर तरीकों को बदलने की है। इन बदले तौर तरीकों के साथ व्यापारी मोहाली की मार्केट को ग्राहकों के लिए सुरक्षित बना रहे हैं।
कोरोना संक्रमण का डर और भीषण गर्मी, यह दोनों ही लोगों को खरीदारी करने के लिए बाहर नहीं निकलने दे रहे। इसमें ज्यादा अहम कोरोना संक्रमण का डर है। जो वाजिब भी है। उधर, व्यापारी हैं जिन्होंने अपने शोरूम्स व दुकानों पर आने वाले ग्राहकों के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजेशन, सामाजिक दूरी, मास्क व दस्तानों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकांश व्यापारी ग्राहकों को फ्री में मास्क भी दे रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि दुनिया के हालात और विशेषज्ञों के अनुसार तो आने वाले समय में कोरोना के साथ जीने की आदत डालनी होगी। इसके लिए सभी को अपने सार्वजनिक तौर तरीकों को बदलने की जरूरत है। लोगों का कहना है कि सामाजिक दूरी व सैनिटाइजेशन के नियमों को हमें सामाजिक तौर पर मिलकर अपनाना होगा। व्यापारियों का कहना है कि वो कोरोना काल में सरकार की गाइडलाइंस को पूरी तरह फॉलो कर रहे हैं। सीमित संख्या में ही ग्राहकों को शोरूम में आने दिया जा रहा है। बाकि को बाहर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इंतजार करना होता है।
कोरोना के डर से बाहर निकलकर, एहतियात बरतने की जरूरत
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग खरीदारी के लिए बाहर न जाने को पहल दे रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि तो पहले के मुकाबले 25 फीसदी ग्राहक ही बाजार में है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोग खरीदारी करने से खुद को रोक रहे हैं। फेज-9 के म्यूजिक प्वांइट के मनोज वर्मा का कहना है कि हमें कोरोना के डर से बाहर निकलकर, नए तौर तरीके अपनाते हुए एहतियात बरतने की जरूरत है। संक्रमण से बचाव के लिए व्यापारियों ने सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक सभी इंतजाम किए हैं। ग्राहक भी सावधानी बरतते हुए बाजारों में आ सकते हैं। व्यापारियों का कहना है कि बाजार ग्राहकों के लिए सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
सैनिटाइजेशन का खास ध्यान रख रहे हैं। जिस ग्राहक ने मास्क न पहना हो उसे मास्क दिया जाता है। शोरूम में आने से पहले हर व्यक्ति का तापमान चेक किया जा रहा है। शोरूम में आने पर हर ग्राहक के हाथ सैनिटाइज करवाए जा रहे हैं। शोरूम के अंदर सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। शोरूम को दिन में चार बार सैनिटाइज किया जाता है। हर लेन-देन के बाद खुद भी सैनिटाइज का इस्तेमाल करते हैं और ग्राहक से करवाते हैं। - राजस सपरा, शाम फैशन, फेज-7
गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। शोरूम के बाहर एक कर्मचारी हर आने वाले की थर्मल स्कैनिंग करता है। अंदर आने पर कैश लेने से पहले व देने के बाद ग्राहक के हाथ सैनिटाइज करवाते हैं। शोरूम को दिन में तीन बार सैनिटाइज किया जा रहा है। स्टाफ सभी सदस्य मास्क व दस्तानों का इस्तेमाल कर रहे हैं। शोरूम में ग्राहकों केे बीच उचित दूरी बनाकर रखी जाती है। दुकान के बाहर सामाजिक दूरी के साथ ग्राहकों के लिए वेटिंग का इंतजाम किया है। -मनी सिंह , मनचंदा टीवीएस, फेज-5
सामाजिक दूरी व सैनिटाइजेनशन का खास ध्यान रखा जा रहा है। शोरूम को स्प्रे मशीन से सैनिटाइज करते हैं। हर ग्राहक को अंदर आने पर सैनिटाइजर दिया जाता है। ग्राहक ने मास्क न पहना हो तो उसे मास्क देते हैं। शोरूम में सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अभी ग्राहक भी काफी कम हैं। फिर भी सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। स्टाफ की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। लेन-देन में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। कार्ड या फिर कैश लेने-देन के बाद सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जाता है। - हरप्रीत सिंह, सेलिब्रेशन, फेज-7
मेन गेट पर ही थर्मल स्कैनिंग के बाद सैनिटाइज हो कर ही हर व्यक्ति शोरूम में आता है। हर आने वाले का थर्मल स्कैनिंग से तापमान लेने के बाद सैनिटाइज किया जाता है। शोरूम को भी दिन में चार बार सैनिटाइज करते हैं। ग्राहकों को सीमित संख्या में अंदर आने दिया जाता है। सामाजिक दूरी का पूरी तरह पालन किया जाता है। हर लेन देन के बाद सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं। ग्राहकों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं, ग्राहक भी एहतियात बरतें। -मनोज वर्मा, म्यूजिक प्वांइट, फेज-9