{"_id":"6a385017a7883db8f009f4f1","slug":"took-a-drastic-step-out-of-fear-that-the-relationship-would-end-had-ordered-three-knives-from-amazon-to-murder-the-young-woman-mohali-news-c-71-1-spkl1025-143880-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: -रिश्ते टूटने के डर में उठाया खौफनाक कदम, युवती की हत्या के लिए अमेजन से मंगवाए थे तीन चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: -रिश्ते टूटने के डर में उठाया खौफनाक कदम, युवती की हत्या के लिए अमेजन से मंगवाए थे तीन चाकू
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स कंपनी में युवती डिंपल खत्री की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। आरोपी हरजिंदर सिंह मान ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसने हत्या में इस्तेमाल किए गए तीन चाकू ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन से मंगवाए थे। पुलिस अब चाकुओं की खरीद से जुड़े सभी डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर चुकी है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी मान ने कबूल किया कि डिंपल खत्री पिछले कुछ समय से उससे दूरी बना रही थी और उससे बातचीत भी बंद कर चुकी थी। इसी बात से आरोपी मानसिक रूप से परेशान हो चुका था। उसे डर था कि डिंपल हमेशा के लिए उससे सारे रिश्ते खत्म कर शहर छोड़ रही है। इसी आशंका और गुस्से ने उसे इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के लिए उकसाया।
भाई से किया था संपर्क, मनाने के लिए गया था ऑफिस
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि वारदात से पहले आरोपी ने डिंपल के भाई से संपर्क कर यह जानने की कोशिश की थी कि वह उससे बातचीत क्यों नहीं कर रही है। हालांकि, कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर वह और अधिक परेशान हो गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शुरुआत में डिंपल से मुलाकात कर उसे दोबारा बातचीत शुरू करने के लिए मनाने गया था। लेकिन वह अपने साथ चाकू भी लेकर गया।
विज्ञापन
उसने जब डिंपल से बातचीत करने का प्रयास किया तो डिंपल ने उसकी बात नहीं सुनी। कंपनी के दफ्तर में पहुंचते ही उसने डिंपल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के कारण वहां मौजूद कर्मचारी कुछ समझ नहीं पाए और बीच-बचाव नहीं कर सके। गंभीर चोटों के कारण डिंपल की मौके पर ही मौत हो गई।
एफआईआर के अनुसार आरोपी ने डिंपल की गर्दन सहित शरीर के कई हिस्सों पर 32 वार किए। वारदात के बाद उसने उसी चाकू से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या का प्रयास भी किया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे फेज-8 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 4 जून 2026 को शाम करीब 7.40 बजे सेक्टर-66 स्थित एसआरपी यूएस लॉजिस्टिक कंपनी में यह वारदात हुई थी। मृतका डिंपल खत्री (29) पटियाला के खन्ना सड़क क्षेत्र की रहने वाली थी, जबकि आरोपी हरजिंदर सिंह मान पटियाला के त्रिपड़ी क्षेत्र का निवासी है।