फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Today farmers will keep Dappar toll plaza tax free for three hours

Mohali News: आज किसान तीन घंटे टैक्स फ्री रखेंगे दप्पर टोल प्लाजा

Thu, 15 Feb 2024 04:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Today farmers will keep Dappar toll plaza tax free for three hours
लालड़ू। भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल की ओर से अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित दप्पर टोल प्लाजा को वीरवार को तीन घंटे टैक्स फ्री रखा जाएगा। यह जानकारी किसान यूनियन लक्खोवाल डेराबस्सी के ब्लाॅक प्रधान करम सिंह बरोली की ओर से यह घोषणा संयुक्त किसान मोर्चा की बुधवार शाम जालंधर में हुई मीटिंग के फैसले के बाद की गई है। उन्होंने बताया कि किसान और खेत मजदूर 13 फरवरी को अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए दिल्ली जा रहे थे। लेकिन शंभू और खनौरी की पंजाब हरियाणा सीमा पर हरियाणा सरकार की ओर से शांति प्रिय किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है। इसके विरोध स्वरूप संयुक्त किसान मोर्चा की पंजाब इकाई की जालंधर में बैठक हुई जिसमें फैसला लिया गया कि 15 फरवरी सुबह 11 बजे से 2 बजे तक तीन घंटे के लिए पंजाब के सभी टोल पर वाहनों की आवाजाही फ्री रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed