फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   To avoid arrest, a drunkard ran his car over a police constable

Mohali News: गिरफ्तारी से बचने के लिए नशेड़ी ने पुलिस कांस्टेबल पर चढ़ाई कार

Thu, 20 Mar 2025 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
To avoid arrest, a drunkard ran his car over a police constable
खरड़। एक युवक ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस मुलाजिम पर कार चढ़ा दी। पुलिस ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया है। आरोपी चालक की पहचान खरड़ के माता गुजरी एन्क्लेव निवासी गगन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह नशेड़ी है। जब पुलिस उसको पकड़ने गई तो उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब उसकी तलाश में छापे मार रही है। सीनियर कांस्टेबल संदीप सिंह की शिकायत सिटी खरड़ में बीएनएस की धारा 109/3(5) (इरादा कत्ल) व एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार खरड़ पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहिम शुरु की है। उसी के तहत पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि गगन नाम का शख्स जो नशा करने और बेचने का आदी है, वह खरड़ एरिया में घूम रहा है। पुलिस ने ट्रैप लगाया और जब पुलिस उसे पकड़ने पहुंची तो वह गाड़ी में नशा कर रहा था। जब उसे पता चला तो पुलिस उसे पकड़ने आई है, तो उसने मौके से भागने का प्रयास किया और पुलिस मुलाजिम पर गाड़ी चढ़ा दी। गनीमत यह रही कि पुलिस मुलाजिम ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। मुलाजिम को मामूली चोटें आईं लेकिन आरोपी मौके से कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed