फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Tile repair work started in Ward No. 7 of Baltana, people's problems will be resolved

Mohali News: बलटाना के वार्ड नंबर-7 में टाइल्स की मरम्मत का काम शुरू, दूर होगी लोगों की परेशानी

Thu, 07 Aug 2025 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Tile repair work started in Ward No. 7 of Baltana, people's problems will be resolved
जीरकपुर। बलटाना के वार्ड नंबर-7 में बुधवार को नगर परिषद की ओर से सड़क और इंटरलॉकिंग टाइल्स की मरम्मत का काम शुरू करवाया गया है। इसके चलते स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस लीं है। क्योंकि सड़क में जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए थे और कई जगहों से टाइल्स भी दब गई थी। कई जगह तो सीवरेज दबने के कारण वहां गड्ढा हो गया था। जिस कारण लोगों को बेहद परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर सात निवासी इंचार्ज सुरेश सैनी, परमिंदर सैनी, जिया लाल शर्मा, तेजवन बजाज, गुरमेज कैंथ, परमजीत कौर, कृष्णा देवी, शिमला राणी, बबली, पुष्पा व मिनी आदि ने बताया कि लंबे समय से वह टूटी व गड्ढों से भरी सड़क से परेशान थे। आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता था। बरसात के दिनों में तो लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। क्योंकि पानी भरने के बाद गड्ढों कि गहराई का पता ही नही चलता था। कई जगह सीवरेज ढक्कन दबने के कारण भी सीवरेज ओवरफ्लो हो रही थी।
विज्ञापन

इन समस्याओं के चलते लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। जिसकी शिकायत हलका विधायक को की गई तो उन्होंने वार्ड इंचार्ज व नगर परिषद अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर काम को साथ की साथ शुरू करवा दिया गया है। इस दौरान सुरेश सैनी व अन्य लोगों द्वारा हलका विधायक का विशेष तौर पर धन्यवाद किया गया। वहां मौजूद लोगों ने कहा के हमें उम्मीद है कि हमारे बाकी के रुके हुए काम भी जल्द पूरे हो जाएंगे। क्योंकि पिछले लंबे समय से कोई भी वार्ड निवासियों की समस्या नही सुन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट्स

हमें शिकायत मिली थी कि वार्ड नंबर 7 में टाइल्स और कुछ ढक्कन टूटे हुए थे। उन्हें बुधवार को मौसम ठीक होने के चलते रिपेयर करवा दिया गया है। शहर के बाकी कार्यों को भी जल्द करवा दिया जाएगा। -अमनदीप सिंह, जेई नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed