फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three smugglers arrested with 1.30 kg heroin and 310 grams of ice drugs

Mohali News: 1.30 किलो हेरोइन और 310 ग्राम आइस ड्रग्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Tue, 13 Feb 2024 08:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with 1.30 kg heroin and 310 grams of ice drugs
एसटीएफ को मिला था इनपुट, स्विफ्ट में अपने पक्के ग्राहक को देने आ रहे थे सप्लाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने तीन लोगों को 1 किलो 30 ग्राम हेरोइन व 310 ग्राम आइस ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों को गुप्त सूचना के आधार पर खरड़-मलेरकोटला रोड पर जीएन कंपनी के बाहर से गिरफ्तार किया है। पकड़े आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गुरु नानक कॉलोनी लुधियाना और उसके दो साथी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी व हरिंदर सिंह हैरी निवासी शहीद करनैल सिंह नगर लुधियाना के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ एसटीएफ थाना फेज-4 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

एसटीएफ पुलिस सेक्टर-79 सोहाना को 11 फरवरी को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन आरोपी बड़ी मात्रा में नशा तस्करी करते हैं और इस समय नशे की खेप लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने सप्लाई अपने किसी पक्के ग्राहक को करनी है। एसटीएफ टीम ने एक्शन लेते हुए ट्रैप लगाया और तीनों को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह स्विफ्ट गाड़ी में नाके से निकलने लगे। पुलिस को शक हुआ और नाके पर रुकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक ने कार रोकने के बजाय भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने उन्हें काबू कर लिया। पुलिस ने जब उनकी कार की तलाशी ली तो उनके पास से 1 किलो 30 ग्राम हेरोइन व 310 ग्राम आइस बरामद हुई।
विज्ञापन

एसटीएफ ने गाड़ी इंपाउंड कर हेरोइन व आइस ड्रग कब्जे में ली और तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर लिया। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि तीनों पर पहले भी मामले दर्ज हैं। आरोपी हैप्पी एक ट्रांसपोर्टर का लड़का है और उसकी पत्नी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। वह नशे का आदी है और कोई काम नहीं करता। उसके खिलाफ पहले भी नारकोटिक थाने में एनडीपीएस का मामला दर्ज है। वहीं आरोपी जसप्रीत सिंह व हरिंदर सिंह पर भी पहले एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। इस मामले में एक आरोपी को 12 साल की सजा हुई थी, जो तीन दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था और बाहर आकर वह दोबारा तस्करी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed