फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three roundabouts were to be built on the airport road, GMADA cancelled the plan a year after awarding the contract

Mohali News: एयरपोर्ट रोड पर बनने थे तीन गोल चक्कर, ठेका देने के एक साल बाद गमाडा ने योजना की रद्द

Mon, 11 Aug 2025 12:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three roundabouts were to be built on the airport road, GMADA cancelled the plan a year after awarding the contract
मोहाली। पीआर-7 रोड पर तीन गोल चक्करों (राउंड अबाउट) का निर्माण होना था। ठेका देने के लगभग एक साल बाद ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने कोई कारगर प्लानिंग न होने और निर्माण के दौरान भारी जाम की आशंका का हवाला देकर इस योजना को रद्द कर दिया है। ये गोल चक्कर सेक्टर 68, 69, 78, 79, सेक्टर 67, 68, 79, 80 और सोहाना गुरुद्वारा जंक्शनों पर यातायात सुगम बनाने के लिए बनाए जाने थे। गमाडा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध न होने के कारण, चल रहे सड़क चौड़ीकरण और बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्टों के बीच गोल चक्कर बनाने से जाम की स्थिति कम होने के बजाय और बिगड़ जाती। 200 फुट चौड़ी एयरपोर्ट रोड, जो सन्नी एनक्लेव, खरड़ के पास गोपाल स्वीट्स से लेकर जीरकपुर में छत लाइट पॉइंट तक 18 किलोमीटर तक जाती है, पर रोजाना भारी वाहन आवाजाही होती है क्योंकि यह न केवल एयरपोर्ट जाने वाले ट्रैफिक का प्राथमिक मार्ग है, बल्कि मोहाली, जीरकपुर, अंबाला, दिल्ली, खरड़, रूपनगर, लुधियाना, आनंदपुर साहिब और हिमाचल प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले वाहनों के लिए एक प्रमुख पारगमन बिंदु भी है। पंजाब सड़क सुरक्षा और यातायात अनुसंधान केंद्र और गमाडा द्वारा किए गए एक यातायात और स्थल आकृति सर्वेक्षण के बाद केंद्र ने पिछले साल सेक्टर 68, 69, 78, 79 और सेक्टर 67, 68, 79, 80 जंक्शनों पर 56 मीटर व्यास के दो गोल चक्कर और सोहाना गुरुद्वारे के पास एक डंबल शेप के निर्माण की सिफारिश की थी। यह ठेका पिछले साल जुलाई में 11 करोड़ की लागत से एक निजी फर्म को दिया गया था जो शुरु ही नहीं हो पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed